Karnataka: येदियुरप्पा को न्योता देने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राम जेठमलानी
Recommended Video

Ram Jethmalani ने Yeddyurappa के CM Oath लेने पर जताया विरोध, पहुंचे Supreme Court | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के गठन के बाद लगातार इसपर विवाद जारी है, पहले कांग्रेस ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो अब वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने इस मामले में सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की बेंच के सामने येदियुरप्पा को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने जेठमलानी को इस मामले की सुनवाई के लिए कल यानि शुक्रवार को संबंधित बेंच में याचिका दायर करने को कहा है।













Click it and Unblock the Notifications