Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करोड़ों की संपत्ति के मालिक जेठमलानी के पास थे सिर्फ 10 लाख कैश

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ वकील रहे राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया, वह 95 वर्ष के थे, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बीमारी के कारण बेहद कमजोर भी हो गए थे, अपने 70 साल के वकालती करियर में उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस लड़े, 18 साल की उम्र में वकालत शुरू करने वाले जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के सबसे महंगे वकील भी थे। आजाद भारत में वकालत के पेशे को एक अलग मुकाम तक पहुंचाने वाले राम जेठमलानी ने मात्र 17 साल की उम्र में एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले राम जेठमलानी की न्यायालय में सिर्फ एक दिन उपस्थित होने की उनकी फीस दस से तीस लाख रुपए तक थी।

राम जेठमलानी के पास मात्र 10 लाख कैश थे

राम जेठमलानी के पास मात्र 10 लाख कैश थे

माई नेता इन्फो के आंकड़ों के मुताबिक राम जेठमलानी कुल साढ़े 29 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे लेकिन करोड़ों संपत्ति के मालिक और मंहगे वकील राम जेठमलानी के पास मात्र 10 लाख कैश थे, जबकि 21 करोड़ रुपए उन्होंने निवेश किए हुए थे। 18 साल की उम्र में उन्होंने वकालत का अपना जो सफ़र शुरू किया था वह अंत तक जारी ही रहा, वे भारत के सबसे कम उम्र के वकील भी थे और आज सबसे ज्यादा उम्र के वकील भी थे।

मात्र 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर गए थे जेठमलानी

मात्र 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर गए थे जेठमलानी

उनके निजी जीवन की बात करें तो जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था, पढ़ने में बेहद मेधावी रहे जेठमलानी ने दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा की पढ़ाई एक साल में ही पूरी कर ली थी और मात्र 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर गये थे, जेठमलानी के पिता बोलचंद गुरमुख दास जेठमलानी और दादा भी वकील थे। राम जेठमलानी ने अपने करियर की शुरुआत पकिस्‍तान में लॉ के प्रोफेसर के रूप में की। फरवरी 1948 में कराची में भड़के दंगे के कारण वे भारत चले आए।

जेठमलानी की हुई थीं दो शादियां...

जेठमलानी की हुई थीं दो शादियां...

जेठमलानी 18 साल के थे, तब उनकी शादी दुर्गा नाम की एक लड़की से कर दी गई. ये उनकी अरेंज मैरिज थी लेकिन 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से कुछ ही समय पहले उन्होंने रत्ना साहनी नाम की एक महिला वकील से दूसरा विवाह कर लिया था, जेठमलानी को अपनी दोनों पत्नियों से कुल चार बच्चे हैं- रानी, शोभा और महेश, तीन दुर्गा से और एक जनक, रत्ना से। ॉ

जेठमलानी काफी शौकीन मिजाज कहे जाते थे...

जेठमलानी काफी शौकीन मिजाज कहे जाते थे...

जेठमलानी काफी शौकीन मिजाज कहे जाते थे, उन्हें रोलैक्स घड़ियों और सोने की चेन का शौक था, वो अक्सर टू पीस सूट में नजर आते थे और वो बैडमिंटन खेलने का शौक रखते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+