राखी सावंत फिर करने जा रहीं कुछ धमाकेदार, वीडियो शेयर कर बोलीं- दिल थाम लीजिए

राखी सावंत फिर करने जा रहीं कुछ धमाकेदार, वीडियो शेयर कर बोलीं-सब दिल थाम लीजिए

मुंबई, 8 जून: कुछ समय पहले टीवी शो बिग बॉस से अभिनेत्री राखी सावंत को काफी चर्चा मिली थी। अब वो जल्दी ही एक बार फिर टीवी पर दिखने जा रही हैं। राखी सावंत 'इंडियन आइडल-12' में नजर आने वाली हैं। राखी ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि इंडियन आइडल को लेकर वह बहुत एक्साइटेड है और शो में धमाका करने जा रही हैं।

इंडियन आइडल में धमाका होने वाला है

इंडियन आइडल में धमाका होने वाला है

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल के सेट से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में राखी ने कह रही हैं- देखो आज मैं इंडियन आइडल के सेट पर हूं। यहां आकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। बहुत जल्दी ही मेरा एपिसोड आने वाला है। आप सब इसके लिए तैयार रहिए? दिल थाम कर बैठ जाइए। इंडियन आइडल में मैं धमाका करने वाली हूं।

इंडियन आइडल जज के साथ नजर आ रही हैं राखी

इंडियन आइडल जज के साथ नजर आ रही हैं राखी

राखी सावंत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वो साड़ी पहने हुए हैं। इनमें उनके साथ शो के जज अनु मलिक भी नजर आ रहे हैं। वहीं आदित्य नारायण भी खड़े हुए हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। राखी ने बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं। वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री के बाद उन्होंने शो में अपनी हरकतों से खूब चर्चा बटोरी थी।

राखी चर्चा में बनी रहती हैं

राखी चर्चा में बनी रहती हैं

राखी सावंत काफी समय से ना तो फिल्मों में नजर आई हैं और ना ही टीवी पर उनको रेगुलर काम मिल रहा है। इसके बावजूद वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया के जरिए चर्ता बटोरने में वो कामयाब रहती हैं। राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन भी कहा जाता है, इसकी वजह यही है कि वो कुछ ना कुछ विवाद खड़ा करती रहती हैं। राखी अपनी शादी और पति को लेकर लगाता बयान देती रहती हैं। हालांकि उनके पति की फोटो या वीडियो आज तक किसी ने नहीं देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+