VIDEO: राखी सावंत ने दिया एनआरसी से बचने का सुझाव, लोग बोले- पहली बार की है काम की बात
नई दिल्ली। एक्ट्रेस राखी सावंत ने देशभर में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया है कि कैसे नागरिकता साबित ना करने के बावजूद आपको देश का नागरिक साबित कर सकता है। उल्टे-सीधे वीडियो बनाने के लिए पहचान रखने वाली राखी के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

बैंक से तुरंत लोन ले लो
राखी सावंत ने इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रही हैं कि एनआरसी के तहत अपनी नागरिकता साबित न कर पाने वाले लोगों के लिए मेरे पास एक सुझाव है। वो कह रही हैं, जो लोग सीएए और एनआरसी से डरते हैं और उन्हें लगता है कि उनके परिवार ने उनके लिए सर्टिफिकेट नहीं रखा है, तो आप चिंता ना करें। आप लोग एक लंबा सा लोन ले लो। बैंक अपने आप साबित कर देगा कि आप हिंदुस्तानी हो, तो फिर चिंता की कोई बात ही नहीं है दोस्तों।
लोगों ने किए ये सब कमेंट
राखी सावंत का ये वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर रहा है कि आज आपने वाकई एक शानदार सुझाव दे दिया है। एक और यूजर ने लिखा, राखी आज पहली बार आपने काम की बात की है। हालांकि कई यूजर्स ने उनको गंभीर मुद्दों पर चुप रहने की भी सलाह दी है।

लगातार वीडियो शेयर करती हैं राखी
कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत लगातार अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बाथरुम में नहाते हुए फोटो शेयर की थी। राखी सावंत अपनी शादी को लेकर भी लगातार वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते साल उन्होंने तब सबको चौंका दिया था जब वो सिंदूर लगाकर सामने आई थीं और कहा कि मैं शादी कर चुकी हूं। हालांकि उन्होंने पति से मिलवाने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications