अरुण जेटली के निधन पर राखी सावंत ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में शनिवार को निधन हो गया। अरुण जेटली लंबे समय से बीमार थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद जेटली को पहले वेंटिलेटर और बाद में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वहीं, तमाम लोगों ने बीजेपी के दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी। जबकि जेटली के निधन के बाद पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर एक्ट्रेस राखी सावंत पर यूजर्स भड़क गए।

जेटली के निधन के बारे में पहले ही मालूम हो गया था, राखी का दावा

जेटली के निधन के बारे में पहले ही मालूम हो गया था, राखी का दावा

राखी सावंत पहले भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करने को लेकर विवादों में रही हैं। हालिया वीडियो में राखी दावा करती नजर आ रही हैं कि उन्हें जेटली के निधन के बारे में पहले ही मालूम हो गया था क्योंकि उनके पास ईश्वरीय शक्ति है। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स भड़क गए और उन्होंने राखी को खूब ट्रोल किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बुरा-भला कहा। एक यूजर ने इस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर कमेंट किया, 'कैसी औरत हो, शर्म नहीं आती।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ भी बोलती रहती हो।'

यूजर्स ने राखी सावंत को सुनाई खरी-खरी

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इसके पहले तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं। दरअसल, उन्होंने शादी की तस्वीरों में कहीं भी अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने अभी तक अपने पति को पूरी तरह से सीक्रेट रखा। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी शादी को झूठ मान रहे थे।

राखी सावंत पहले भी रही हैं विवादों में

राखी सावंत पहले भी रही हैं विवादों में

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने 28 जुलाई को जेडब्ल्यू मैरियट में एक रूम में शादी कर ली थी। लेकिन एक डर की वजह से उन्होंने शादी की बात किसी से शेयर नहीं की थी। वो इस बात से डर गई थीं कि उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राखी के पति लंदन में रहते हैं लेकिन राखी का कहना है कि वो शादी के बाद भी भारत में ही रहेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+