बाबा रामदेव जी अगर आपमें दम है तो पतंजलि के कंडोम बनाइए: राखी सावंत
नई दिल्लीः हमेशा से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण है उनका एक बयान जो उन्होंने कंडोम को लेकर दिया है। राखी सांवत ने कहा है, बाबा रामदेव जी अगर आपमें दम है तो आप पतंजलि के कॉन्डोम बनाइए, हर को पतंजलि के कंडोम देखना चाहता है। हर कोई पतंजलि के कंडोम देखना चाहता है।'' ये कोई पहला मौका नहीं है राखी सावंत ने इस तरह की बात कही है, इससे पहले भी वो कई बार ऐसे कमेंट्स कर चुकी हैं।

राखी ने कही ऐसी बात
हाल ही में राखी सावंत ने विराट कोहली को शादी से अपने दिल को टूट जाने की बात कही थी। राखी यहीं नहीं रुकी और उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कॉन्डोम गिफ्ट करना चाहती हैं।
राखी ने जताई थी नाराजगी
टीवी पर कॉन्डम के विज्ञापनों की समय सीमा तय की जाने वाली गाइडलाइन को लेकर भी राखी सावंत नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। राखी का इस मामले पर कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उनका भी कॉन्डोम ऐड आने वाला था। राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने उनका मजाक बनाया था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं राखी
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करके ये बयान दिया है। राखी सावंत के इस वीडियो करीब 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

कॉन्डोम के विज्ञापन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक
बता दें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश के मुताबिक कॉन्डोम के विज्ञापन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दिखाए जा सकते हैं। यह फैसला बच्चों को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार ने सभी टीवी चैनलों को अडवाइजरी भेजकर कहा कि निर्धारित समय के अलावा कॉन्डोम के विज्ञपान ना दिखाएं, जो एक निश्चित आयु वर्ग के लिए हैं और बच्चों के लिए अनुपयुक्त हैं। सरकार ने कहा है कि उसका फैसला इस नियम पर आधारित है कि ऐसे किसी विज्ञापन को दिखाने की अनुमति ना दी जाए जो 'बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालें या उन्हें अस्वास्थ्यकर प्रथाओं में कोई दिलचस्पी' बनाने को प्रेरित करें। इसमें उन नियमों का भी उल्लेख किया गया है जो 'अशिष्ट, अश्लील, विचारोत्तेजक, घृणित या आक्रामक विषयों' को प्रतिबंधित करता है।

हुआ था विवाद
गौरतलब है कि गर्भ निरोधक और एड्स नियंत्रण के लिए सरकार भी कॉन्डोम को प्रचारित करती है। जनसंख्या नियंत्रण के इस महत्वपूर्ण साधन को सरकार मुफ्त में भी बांटती है। कई बड़े ब्रैंड्स के कॉन्डोम का प्रचार बॉलीवुड के कलाकार करते हैं।आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक कॉन्डोम कंपनी के लिए एड शूट किया था। ये एड शूट काफी इंटीमेट और बोल्ड था। बिपाशा ने भी खुद इसकी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। फैंस को बिपाशा का इतना बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था

सनी के कॉन्डोम ऐड को लेकर हंगामा हुआ था
सनी लियोनी एक बड़ी कॉन्डोम कंपनी की ब्रांड अंबैस्डर हैं। नवारात्रि के दौरान इसका एक एड गुजरात में जगह-जगह लगाया गया था। इस एड में गुजराती लिबास में सनी लियोनी थीं और लिखा था, 'खेलो मगर प्यार से।' ये सब गुजराती में ही लिखा गया था। इस होर्डिंग के बाद हिंदु युवा वाहिनी के लोगों ने जमकर बवाल काटा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि कंपनी को होर्डिंग हटाने पड़े थे।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications