अपनी शादी को लेकर अब राखी सावंत ने खोला सबसे बड़ा राज, बताया- क्यों की गुपचुप शादी

अपनी शादी को लेकर अब राखी ने खोला सबसे बड़ा राज, बताया- क्यों की गुपचुप शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी सोशल मीडिया पर उनके हनीमून की तस्वीरें छाई रहती हैं तो कभी उनके वीडियो। अब राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहां राखी सावंत ने पहली बार अपने पति का नाम बताया है तो वहीं यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने छुप-छुपाकर शादी क्यों की? राखी सावंत ने अपने इस वीडियो में यह भी बताया है कि उनके पति ने उनकी मुलाकात कहां हुई और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

एक ट्रेजडी की वजह से मैंने छुप-छुपाकर शादी की

एक ट्रेजडी की वजह से मैंने छुप-छुपाकर शादी की

राखी सावंत ने अपने आइटम सॉन्ग 'छप्पन छुरी' की रिलीज के मौके पर बताया, 'बिल्कुल, मेरी शादी हो गई है और मैंने यूके बेस्ड एक एनआरआई से शादी की है। मैं हमेशा सोचती थी कि एक आइटम गर्ल को लोग कैसी नजर से देखते हैं, लेकिन मेरे पति ने मुझे देखा और आप देख सकते हैं कि कैसे देखा। दस दिनों के भीतर मेरी शादी हुई है और मैंने छुप-छुपाकर शादी की है। इसकी वजह ये है कि एक बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई थी। ये मेरे बहुत बड़े फैन हैं। हम लोग वॉट्सएप पर मिले और वॉट्सएप पर ही एक दूसरे को प्रपोज किया, अगर वॉट्सएप नहीं होता तो आज मेरी मांग में सिंदूर नहीं होता। इन्होंने वॉट्सएप पर ही मुझे आई लव यू के मैसेज भेजे।'

क्या है राखी के पति का नाम

क्या है राखी के पति का नाम

राखी सावंत ने आगे बताया, 'एक बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई थी, जिसकी वजह से हम लोगों ने छुपकर शादी की और मैं आगे चलकर बताऊंगी कि वो ट्रेजडी क्या थी। उनका नाम रितेश है और उन्होंने बिल्कुल घुटने पर आकर मुझे प्रपोज किया। उन्होंने कहा, राखी विल यू मैरी मी। तो बस हो गई मेरी शादी और मैं बहुत खुश हूं।' आपको बता दें कि पिछले दिनों राखी सावंत के हनीमून की तस्वीर भी सामने आईं थी, जिन्हें राखी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इन तस्वीरों को लेकर भी राखी काफी सुर्खियों में रही थीं।

राखी ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें

राखी ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें

दरअसल राखी ने अपने हनीमून की जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, उनमें से एक तस्वीर में राखी के पति भी नजर आ रहे थे। हालांकि ये उनके पति थे या कोई और थे, इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। दरअसल जो तस्वीर राखी सावंत ने शेयर की थी, उसमें वो सनग्लास पहने हुईं थीं। इसी सनग्लास में राखी की तस्वीर लेते हुए एक शख्स दिखाई दे रहा था। हालांकि शख्स का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि राखी ने इस तस्वीर के कैप्शन में जो लिखा, उससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि ये उनके पति हो सकते हैं। राखी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा 'मेरे हनीमून पिक्चर्स, मेरे पति सबसे अच्छे हैं मैं उनसे प्यार करती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+