राखी सावंत ने दिया ज्ञान, कहा-नाक के बालों से होती है हार्ट में ब्लॉकेज, Video Viral
नई दिल्ली। राखी सावंत का जिक्र होते है उनके नाम के पहले लोग ड्रामा क्वीन जोड़ देते हैं, हालांकि राखी इस बात पर कई बार एतराज जता चुकी हैं और मीडिया को कोस चुकी हैं लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो लोगों को ज्ञान बांटते नजर आ रही हैं और ज्ञान भी ऐसा जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और परेशान भी। हैरान इसलिए क्योंकि उन्होंने इससे पहले इस बारे में कुछ नहीं सुना था और परेशान इसलिए क्योंकि अगर राखी की बात में सच्चाई है तो ये एक गंभीर विषय है।
नाक के बालों की वजह से होती है हार्ट में ब्लॉकेज
आपको बता दें कि राखी अपने वायरल वीडियो में कह रही हैं कि नाक के बालों की वजह से हार्ट में ब्लॉकेज हो सकती है इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, हालांकि ये बात साइंटीफिकली कितनी सही है, इसको तो नहीं बताया जा सकता लेकिन राखी सावंत जिस तरह से बेखौफ होकर ये बात कह रही हैं, वो जबरदस्त है।

राखी वीडियो में हेयर रिमूवर मशीन को दिखा रही हैं...
राखी वीडियो में हेयर रिमूवर मशीन को दिखा रही हैं, जो कि नोज हेयर को साफ करता है, वो कह रही हैं कि इसे खरीद कर आप अपनी नाक साफ कीजिए और हार्ट को ब्लॉक होने से बचाइए।

कास्टिंग काउच पर भी दिया था विवादित बयान
मालूम हो कि इससे पहले राखी सावंत ने कास्टिंग काउच पर भी विवादित बयान दिया था, राखी ने कहा था कि हां बॉलीवुड में जमकर होता है कास्टिंग काउच, मैं दूसरों को क्या कहूं, मैं तो खुद इसकी शिकार हूं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जमकर होता है उत्पीड़न
राखी ने कहा था कि जब मैं एक स्ट्रगलर थी, तभी मुझे इससे गुजरना पड़ा लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जिस भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के पास मैं गई वे सभी वैसे ही थे। दूसरे क्षेत्रों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उत्पीड़न होता है लेकिन मुझमें टैलेंट था और मैंने हार नहीं मानी। मैंने 'नो' कहना सीखा, और एक कलाकार की तरह अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल किया। मुझे विरोध करना आता था इसलिए मेरे साथ गलत नहीं हुआ।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications