राखी सावंत ने लगाई ड्राइवर की क्लास,कहा-'कार छोड़कर लव-लपाटा कर रहा है तू', Video वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सांवत हमेशा नए कलेवर के साथ ही लोगों के सामने आती है और उनका हर रूप लोगों को काफी हैरान कर देता है। ताजा घटनाक्रम में राखी जिम के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने अपने ड्राईवर की ऐसी क्लास लगाई, जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट गई। राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। दरअसल हुआ ये कि वर्कआउट सेशन के बाद राखी जब जिमसेंटर के बाहर निकलीं तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

राखी सावंत ने लगाई ड्राइवर की क्लास

राखी सावंत ने लगाई ड्राइवर की क्लास

पहले तो वो राखी ने फोटो क्लिक कराने के लिए मना किया क्योंकि वो जिम करके बाहर आई थीं और पसीने-पसीने थीं लेकिन जब पैपराजी ने जिद की तो उन्होंने जमकर पोज दिए और सबको 'हैप्पी होली' भी बोल दिया। लेकिन इसके बाद उनकी कार उन्हें नहीं मिली, जिसे लेकर वो थोड़ा परेशान हुईं लेकिन पैपराजी की मदद से वो अपनी कार के पास पहुंची, जहां उनका ड्राइवर गायब था। जिसके बाद राखी ने अपने ड्राइवर को फोन किया और फिर जो उन्होंने कहा, वो पेट पकड़कर हंसने वाला था।

'लाइन मार रहा है क्या किसी को कोने में बैठ कर'

'लाइन मार रहा है क्या किसी को कोने में बैठ कर'

राखी ने अपने ड्राइवर से कहा कि किधर है तू? मैं तो कार के पास खड़ी हूं, लाइन मार रहा है क्या किसी के साथ कोने में बैठ कर? किसके साथ बैठा है? फोन काटने के बाद राखी पैपराजी से कहती हैं- बताओ मेरा ड्राइवर कोने में बैठकर लव-लपाटा कर रहा है, वो देखो कैसे भागकर आ रहा है अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर। राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10

मालूम हो कि हाल ही में बिग बॉस 14 में नजर आई राखी ने लोगों का खूब मनोरंजन शो में किया था। राखी ने ग्रैंड फिनाले में भी जगह बनाई थी लेकिन फिर 14 लाख लेकर शो छोड़ने का फैसला लिया था। व्रक फ्रंट की बात करें तो राखी बहुत जल्द डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं।

अपने पति रितेश के साथ नजर आ सकती हैं राखी

अपने पति रितेश के साथ नजर आ सकती हैं राखी

हालांकि राखी की ओर से इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि एक बड़ा रिएलिटी शो ऑफर हुआ है लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हूं। ऐसी चर्चा है कि राखी इस शो में अपने पति रितेश, जो कि अभी तक लोगों के सामने नहीं आए हैं, के साथ नजर आ सकती हैं।

यहां देखें: राखी सावंत का ड्राइवर को क्लास लगाते हुए फनी वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+