राखी सावंत ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- यहां के डॉन से बचने के लिए रितेश से की थी शादी
मुंबई, 15 मई: बिग बॉस फेम अभिनेत्री राखी सावंत जो बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने अब अपने रहस्यमय पति रितेश के साथ शादी के बारे में नई बात शेयर की है। इससे पहले, भी राखी पति रितेश जिसकी फोटो या वीडियो भी आज तक किसी ने नहीं देखा है उनको लेकर एक्ट्रेस ने कई दावे किए हैं। कुछ समय पहले राखी ने कहा था कि वो रितेश से लंबे समय तक नहीं मिली थी। अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला दावा किया है।

राखी सावंत बोली- गुजरात के डॉन से बचने के लिए मैंने रितेश से शादी की
राखी सावंत अपने करियर से ज्यादा अपनी रहस्यमयी शादी को लेकर चर्चा में रही राखी का दावा है कि उन्होंने रितेश नाम के व्यक्ति से शादी को लेकर राखी ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि रितेश से उसने शादी गुजरात के एक बड़े डॉन से बचने के लिए की थी। इसके साथ राखी ने कहा जिंदगी के दूसरे पहलू के नतीजे में रितेश से उनकी शादी हो गई।

वो डॉन मुझे अपहरण कर शादी करने की दे रहा था धमकी
राखी ने कहा है कि गुजरात का एक 'हिंसक लड़का' उन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था उसे मजबूर कर रहा था कि वो मैं उससे शादी कर लूं। राखी उस व्यक्ति के साथ गोवा में एक दिन डेट पर भी गई थीं। राखी ने बताया कि मैंने उससे फार्महाउस का एक वीडियो देखा जिसमें वो एक आदमी को बुरी तरह पीट रहा था। राखी ने बताया कि वह व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा था कि अगर राखी उससे शादी नहीं करेंगी तो वह उन्हें अपहरण कर लेगा।

राखी ने रितेश से कहा था मेरे लिए अच्छा लड़का जल्दी ढूढ़ो
राखी ने बताया वह इस आदमी को अपने जीवन से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना कर रही थी और तभी रितेश ने उसे फोन किया। राखी ने शुरू में रितेश से उसके लिए एक "अच्छा लड़का" खोजने के लिए कहा था और उसने उससे वादा किया था कि वह करेगा। आखिरकार दोनों में और बातें होने लगीं और अचानक राखी के समझाने पर रितेश ने शादी का स्टेटमेंट पॉप किया और उसे अपना बैंक स्टेटमेंट भेज दिया।

रितेश का बैंक स्टेटमेंट देखकर मैंने की थी शादी
राखी ने ईटाइम्स को बताया, रितेश के बैंकस्टेटमेंट को देखकर, मुझे लगा कि मुझे उससे शादी करनी चाहिए क्योंकि यह मेरे संघर्ष का अंत होगा।" राखी ने कहा वो और रितेश पहली बार में ही शादी के लिए तैयार नहीं हुए काफी बातचीत के बाद आखिरकार रितेश मुंबई आ गए और दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने कहा, "इस शादी ने मुझे गुजरात के डॉन से मुझे पीछा छुड़ाने में मदद मिली।

राखी सावंत लोगों को दे रही ये सलाह
बता दें अपनी शादी के अलावा राखी अपने जिम के बाहर पपराज़ी के साथ अपनी खुलकर बातचीत के लिए भी चर्चा में रही हैं। लोगों को मास्क पहनने और सैनेटाइज का उपयोग करने का आग्रह कर रही है। इसके अलावा अपनी हरकतों से सभी को मदहोश कर रही हैं। मदर्स डे पर राखी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को सलाह दी थी कि आप सभी अपनी मां को ऑनलाइन नहीं बल्कि उनसे मिलकर विश करें क्योंकि आप डाउनलोड तो हुए नहीं हैं आप तो पैदा हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications