राखी सावंत ने अपनी बेटी को लेकर किया खुलासा, वीडियो वायरल
मुंबई। आजकल कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपना अधिकतर समय इंस्टाग्राम पर व्यतीत कर रही हैं। वह काफी क्यूट वीडियो पोस्ट कर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। किसी वीडियो में राखी अपने एनआरआई पति रितेश की बात करती हैं, तो कभी अपने घर की तस्वीरें दिखाती हैं।
अब राखी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह अपनी बेटी के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। राखी ने वीडियो के जरिए दुनिया से अपनी बेटी का परिचय करवाया है। अब खुद को किसी की पत्नी बताने वाली राखी एक मां भी बता रही हैं।
View this post on InstagramDosto my fans a meri beti Hai please give her your Ashirwad thanks 🙏
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया
राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा है, 'दोस्तों मेरे फैंस, ये मेरी बेटी है, प्लीज इसे अपना आशीर्वाद दें, धन्यवाद।' इस वीडियो में राखी सावंत खुद नजर आ रही हैं। उन्होंने बेबी फिल्टर का इस्तेमाल किया है। वीडियो में वह खुद को अपनी ही यानी राखी सावंत की बेटी बता रही हैं।
लोगों को पसंद आ रहा है राखी का ये अंदाज
लोग राखी का ये अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले ही राखी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह खुद को गर्भवती बता रही थीं। वीडियो की शुरुआत में राखी कहती हैं कि वह गर्भवती हैं, जिसमें उनके पति कहते हैं कि राखी कैसे गर्भवती हुईं, जबकि वह (रितेश) तो इंग्लैंड में हैं। हालांकि वीडियो का आखिरी हिस्सा सभी को खूब पसंद आ रहा है।
बिग बॉस 13 के बारे में क्या बोलीं?
राखी एक वीडियो में बिग बॉस 13 की प्रतियोगी शेफाली जरीवाला के बारे में बात करती हुई भी दिख रही हैं। शेफाली ने शो में शहनाज गिल को पंजाब की राखी सावंत कह दिया था। जिसका जवाब राखी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिया है।
एशिया के केवल इस देश में 2020 में कम हो जाएगी सैलरी, जानिए भारत का हाल