इस भारतीय फिल्म के लिए एक्टर डेनियल क्रेग ने दिया था ऑडिशन, लेकिन आ गया जेम्स बॉन्ड से बुलावा
नई दिल्ली, जुलाई 27: हॉलीवुड एक्टर और जेम्स बॉन्ड सीरीज फिल्म के हीरो डेनियल क्रेग के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। क्रेग की जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि, डेनियल क्रेग एक बॉलीवुड की फिल्म करने वाले थे। जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया था। लेकिन जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम मिलने के बाद वह भारतीय फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके।

रंग दे बंसती फिल्म के लिए मौजूदा जेम्स बॉन्ड ने दिया था ऑडिशन
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुलासा किया है कि डेनियल क्रेग ने रंग दे बसंती में जेम्स मैककिनले(ब्रिटिश जेलर) की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन जब अभिनेता से जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने कुछ समय के लिए अनुरोध किया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा सह-लिखित अपनी आत्मकथा द स्ट्रेंजर इन द मिरर में इस घटना का जिक्र किया था।

निभाना था ब्रिटिश जेलर का रोल
उन्होंने याद किया कि कैसे निर्माता डेविड रीड और एडम बॉलिंग ने क्रमशः एलिस पैटन और स्टीवन मैकिनटोश को सू और जेम्स मैककिनले की कास्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि, एक और होनहार युवा अभिनेता ने जेम्स मैकिन्ले की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने लिखा, "मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देने वाले युवा जेलर जेम्स मैककिनले की भूमिका के लिए ऑडिशन देने वाले लोगों में से एक वर्तमान जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग भी थे।

मेहरा की पहली पसंद थे डेनियल
निर्देशक ने आगे कहा, डैनियल क्रेग मेरी पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने अनुरोध किया कि क्या हम उन्हें कुछ समय दे सकते हैं क्योंकि उन्हें अगला जेम्स बॉन्ड के किरदार को निभाने का मौका मिलने वाला है। वह यह भी लिखते हैं कि कैसे उन्होंने रंग दे बसंती पर काम करने के लिए ब्रिटिश रॉक बैंड जेनेसिस के संस्थापक सदस्यों में से एक पीटर गेब्रियल को लगभग कास्ट कर लिया था, लेकिन वह भी इसका हिस्सा नहीं बन सके। उन्होंने कहा कि, रंग दे बसंती का संगीत फिल्म की आत्मा था, एआर रहमान द्वारा बनाए गए गाने वास्तव में राष्ट्रगान बन गए थे।

रंग दे बसंती ऑस्कर के लिए हुई थी नॉमिनेटेड
रंग दे बसंती 2006 में रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और अन्य ने अभिनय किया। रंग दे बसंती को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। वहीं दूसरी ओऱ डेनियल क्रेग ने उसी वर्ष कैसीनो रॉयल के साथ जेम्स बॉन्ड के रूप में शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications