राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, मीडिया को धमकी वाले बयान पर दी सफाई

नई दिल्ली, 30 सितंबर। किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। टिकैट ने कहा कि सरकार मीडिया से कहती है कि वह किसानों से बात करने के लिए तैयार है जबकि किसान बात नहीं कर रहे हैं। सरकार अपनी शर्त पर बात करना चाहती है, ऐसी बातचीत में किसान हिस्सा नहीं लेंगे। सरकार कह चुकी है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, इसका मतलब है कि उन्होंने पहले ही इसे तैयार कर लिया है और किसान से चाहते हैं कि वह बस इस कानून पर अपने हस्ताक्षर कर दें।

Recommended Video

    Rakesh Tikait ने केंद्र पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, Media को धमकी पर दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    rakesh tikait

    इसके साथ ही राकेश टिकैत ने मीडिया को लेकर अपने बयान पर सफाई दी। टिकैत ने कहा कि मैंने कल कुछ कहा था उसका गलत मतलब निकाला गया है। दरअसल मैंने कहा था कि हमारा अगला टार्गेट मीडिया हाउस हैं। हमने मीडिया के खिलाफ कभी भी कुछ नहीं कहा है। सरकार को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए टिकैत ने कहा कि अगर सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो हम हर राज्य को राजधानी दिल्ली बना देंगे। जो भी राज्य किसानों का साथ नहीं देगा उसे दिल्ली बनाने में हमे समय नहीं लगेगा। यही नहीं टिकैत ने कहा कि अगर यह आंदोलन विफल हुआ तो देश में कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो पाएगा।

    गौर करने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा था कि इस सरकार ने आधे देश को बेच डाला है। मध्य प्रदेश की मंडियों को बेच दिया गया। मीडिया हाउस को लेकर टिकैत ने कहा कि मैं कह रहा हूं सब लोग साथ दो, उनका अगला अगला टार्गेट मीडिया हाउस है, आपको बचना है तो साथ दे दो नहीं तो आप भी गए। भारत बंद को राकेश टिकैत ने सफल बताते हुए कहा कि हमे किसानों का पूरा समर्थन मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+