इंडियन कोस्ट गार्ड के 25वें महानिदेशक बने राकेश पाल, हथियार प्रणाली में हासिल है महारत

इंडियन कोस्ट गार्ड के 25वें डायरेक्टर जनरल के रूप में राकेश पाल को नियु्क्त किया गया है। उन्हें हथियार प्रणाली में महारत हासिल है।

भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक (Director General) के पद पर राकेश पाल को नियुक्त किया गया है। वो भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र हैं और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए।

उन्होंने भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य, कोच्चि से गनरी और हथियार प्रणाली में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की है और यूनाइटेड किंगडम से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स किया है। इसको साथ ही उनको ICG के फर्स्ट गनर होने की मान्यता प्राप्त है।

indian coast guard

बता दें कि अतिरिक्त महानिदेशक पाल गत फरवरी से महानिदेशक पद से विरेंद्र सिंह पठानिया की रिटायरमेंट के बाद महानिदेशक का काम संभाल रहे थे। केंद्र सरकार ने 19 जुलाई 2023 को उन्हें महानिदेशक के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+