शीना मर्डरः कमिश्नर की पोस्ट से हटाए जाने से मारिया नाराज, दे सकते हैं इस्तीफा
मुंबई। एबीपी न्यूज के मुताबिक शीना बोरा केस में जी जान से जुटे पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया अचानक मुंबई कमिश्नर के पद से हटाए जाने से नाखुश हैं इसलिए वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को ही साफ कर दिया था कि शीना मर्डर केस की जांच राकेश मारिया ही करेंगे।
बावजूद इसके आज खबर आ रही है कि मारिया अपने प्रमोशन से खुश नहीं हैं। गौरतलब है कि इन दिनों शीना मर्डर केस को साल्व करने में दिन-रात जुटे राकेश मारिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शीना केस को आरूषि नहीं बनने देंगे और 30 सितंबर से पहले ही वो केस को सुलझा लेंगे। आपको बता दें कि राकेश मारिया का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।
हालांकि जब मारिया को तबादले और प्रमोशन को लेकर बवाल मचा तो मंगलवार शाम को ही महाराष्ट्र अतिरिक्त मुख्य सचिव का बयान आया कि मारिया होमगार्ड डीजी पद संभालने के साथ-साथ अब शीना बोरा मर्डर केस की जांच भी करेंगे। लेकिन अभी भी लग रहा है मामला सही से सुलझा नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications