क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सारे भ्रष्ट एक हो गए हैं, 2019 में काले और सफेद धन की लड़ाई: राज्यवर्धन राठौड़

Google Oneindia News

नई दिल्लीः सूचना और प्रसारण मंत्री, युवा मामलों और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की तारीफ की। राज्यवर्धन राठौर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। एक अंग्रेज अखबार को इंटरव्यू देते हुए राज्यवर्धन राठौर ने कई सवालों के जवाब दिए। राज्यवर्धन राठौर ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में भी एक बड़ी बात कही। पढ़ें, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का इंटरव्यू-

सवाल- आपकी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां क्या-क्या हैं?

सवाल- आपकी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां क्या-क्या हैं?

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - हमारी सरकार ने उच्च विकास के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया है। हमने देश को बदलने के उद्देश्य से काम किया है। इसके लिए तीन पहलू अपनाए हैं- विकास, बेहतर शासन और देश को बदलने के तरीके। हमारी सरकार की नीतियां दूरदर्शी रही हैं। इन नीतियों ने देश के कई लोगों के जीवन में बदलाव आया है। पिछले चार सालों, यह वही देश है, लेकिन वैश्विक स्तर पर एक अलग प्रभाव बनाया है। वही सरकारी अधिकारी है, लेकिन काम करने में फर्क आया है। कार्य नैतिकता बदल गई है।

क्या आप कुछ उपलब्धियां बता सकते हो?
राज्यवर्धन राठौर- हमने कई काम किए हैं। महिलाओं के मुद्दे पर नीतियां बनाई हैं, देश के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। काम करने की स्पीड को बढ़ाया है। दुनिया में वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत बढ़ी है। हमने देश के किसानों के लिए भी काम किया है।

विपक्ष के आरोप निराधार हैं- राज्यवर्धन राठौर

विपक्ष के आरोप निराधार हैं- राज्यवर्धन राठौर

विपक्ष ने मोदी सरकार पर कृषि संकट के समाधान खोजने में विफल होने का आरोप लगाया है। पेट्रोल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को भी एक विफलता बताया जा रहा है आप क्या कहेंगे?
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - विपक्ष के आरोप निराधार हैं। हम उन लोगों के साथ बहस कर रहे हैं जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाला करके देश को अपमानित किया, जिन्होंने 10 वर्षों में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को लेकर कुछ भी नहीं किया। हम उन लोगों से तुलना कर रहे हैं जिन्होंने कभी पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं की।

पेट्रोल की कीमतों के बारे में राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अगर विपक्षी दलों को पेट्रोल की कीमतों की इतनी ही चिंता है तो वो अपने राज्य की सरकारों को कहकर टैक्स कम करा दें। जब केंद्र पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने की बाते की जाती हैं तो सारी विपक्षी पार्टियां इसका विरोध करती हैं।

क्या बीजेपी 2019 में संयुक्त विपक्ष के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है?

क्या बीजेपी 2019 में संयुक्त विपक्ष के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है?

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - देश में ये दूसरी बार ऐसा हो रहा है जब विपक्ष एक साथ आया है। पहली बार यह आपातकाल के दौरान था, अब विपक्ष की लड़ाई एक अच्छी और स्वच्छ सरकार के खिलाफ लड़ाई है। भ्रष्ट राजनीतिक दलों ने अपनी विचारधारा और अपने मतभेदों को अलग करके एक साथ आने का फैसला किया है। साल 2019 की लड़ाई सफेद और काले की लड़ाई होगी। बीजेपी काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पिछले चार सालों में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। जब एक ईमानदार सरकार चलती है तो क्लिन लोग शामिल होते हैं।

बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में लूट लिया कोरियर कंपनी का दफ्तर, वारदात CCTV में हुई कैदबदमाश ने फिल्मी स्टाइल में लूट लिया कोरियर कंपनी का दफ्तर, वारदात CCTV में हुई कैद

Comments
English summary
Rajyavardhan Rathore BJP against black money, corruption read his interview
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X