मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सचिवालय के 83 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले
मानसून सत्र के दौरान
नई दिल्ली। बुधवार को खत्म हुए मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सचिवायल के 83 अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। राज्यसभा सचिवायल की ओर से कहा गया है कि गुरुवार एक बैठक के दौरान राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जानकारी दी कि संसद सत्र के दौरान 83 अधिकारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। संक्रमित पाए गए हैं। सभापति वेंकैया नायडू ने कोविड संक्रमित पाये गए अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मानसून सत्र में दोनों सदनों के 30 से ज्यादा सांसदों को भी कोरोना संक्रमित पाया गया। संसद का मानसून सत्र भी कोरोना के चलते तय समय से पहले ही बुधवार को खत्म कर दिया गया। लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद का मानसून सत्र 10 दिन में ही बुधवार को खत्म हो गया। कोरोना के बीच सत्र 14 सितंबर से शुरू हुआ था। मानसून सत्र 1 अक्टूबर तक चलने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसमें कटौती कर दी गई। राज्यसभा के सभापति वेकैंया नायडू ने कहा कि सदन के लिए 18 बैठकों होनी थी, लेकिन 10 ही हो सकीं।
देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। सत्र को छोटा करना भी इसमे शामिल है दुनियाभर में कुल केस अब तीन करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। वहीं भारतमें गुरुवार शाम तक कुल 57 लाख 55 हजार केस हैं। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 9,65,155 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 46,98,487 है। अब तक कुल 91,355 मौतें देश में कोरोना से हुई हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।