1 दिन के लिए बढ़ाया गया राज्यसभा का सत्र, मोदी सरकार पास कराएगी सवर्ण आरक्षण बिल
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने राज्यसभा के शीतकालीन सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार को खत्म हो रही है, लेकिन सरकार ने सोमवार देर शाम राज्यसभा का सत्र बुधवार तक के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि मोदी सरकार इसी सत्र में सुवर्ण आरक्षण बिल को पास कराना चाहती है और इसी के लिए सरकार ने सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी संसद सत्र है। ऐसे में केंद्र सरकार मंगलवार को लोकसभा में सवर्ण आरक्षण बिल पेश कर सकती है और उनकी कोशिश होगी कि बुधवार को इसे राज्यसभा में पास करा लिया जाए। गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में सुवर्ण आरक्षण बिल के प्रस्ताव को पास कर दिया। जिसके मुताबिक नौकरी और शिक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आरक्षण मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications