राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का आज सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह बहुत लंबे समय से बीमार थे और कुछ महीनों से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। मुंबई मिरर में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि वह आईसीयू में थे और उसका परिवार उनके साथ सिंगापुर में ही था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Recommended Video

      Rajya Sabha MP Amar Singh का निधन, Singapore के अस्पताल में ली आखिरी सांस | वनइंडिया हिंदी

      अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था

      अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था

      राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते 6 महीने से बीमार थे और सिंगापुर में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज करवा रहे थे। उनका परिवार भी उनके साथ सिंगापुर में था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी।

      पहले उड़ी थी निधन की अफवाह

      पहले उड़ी थी निधन की अफवाह

      बीते दिनों, उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, लेकिन अमर सिंह ने वीडियो जारी कर कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। अमर सिंह ने वीडियो में कहा था कि, हमारे मित्र जो हमारी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ दें। हरदम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है। एकबार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने स्वीकार नहीं किया, झांसी में। दस साल पहले भी गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ फिर भी लौटकर आ गया। 12-13 दिन तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर में रहकर मौत से लड़कर आ गया। उन तमाम अवसर के मुकाबले अबकी बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं।

      मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे अमर सिंह

      मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे अमर सिंह

      बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। मुलायम सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी सपा के अंदर तूती बोलती थी। अमर सिंह समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह के बाद सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे। लेकिनअखिलेश यादव के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद वे हाशिए पर चले गए थे। जिसके बाद वे समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+