Abhishek Singhvi: इस सूफी गायिका से सिंधवी ने की है शादी, नीरव मोदी से लाखों के हीरे खरीदने का लगा था आरोप
Abhishek Manu Singhvi Love Story: शुक्रवार को राज्यसभा में तब जमकर हंगामा मचा जब सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से सुरक्षा अधिकारियों को 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिली है।
कांग्रेस ने जहां इसे सोची-समझी साजिश बताया है तो वहीं भाजपा नेताओं ने इस मामले की जांच की मांग की है। खुद मधु सिंधवी ने इस बारे में सफाई दी है कि 'वो इन सारी बातों से अंजान हैं, उन्हें नहीं पता कि किस नोट की गड्डी की बात हो रही है।'

'वो तो रोज संसद मात्र 500 रु ही लेकर जाते हैं। जो कुछ भी कहा जा रहा है, अगर वो सत्य है तो ये बहुत गंभीर मामला है और इसलिए इसकी गहन जांच होनी चाहिए।'
अभिषेक मनु सिंघवी का विवादों से चोली-दामन का साथ है
आपको बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है, अपने बेबाक बयानों की वजह से भी वो अक्सर लोगों के बीच आलोचना का केंद्र बन जाते हैं। मालूम हो कि 24 फरवरी 1959 को जन्मे अभिषेक मनु सिंघवी देश के लोकप्रिय वकीलों में से एक हैं। वो अगस्त 2024 से राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सदस्य हैं। वो सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ और मंहगे अधिवक्ताओं में से एक हैं।
अभिषेक सिंधवी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से PHD की है
एक संभ्रात मारवाड़ी परिवार में जन्म लेने वाले अभिषेक मनु सिंधवी के पिता लक्ष्मी मल्ल सिंघवी जैन इतिहास और संस्कृति के काफी बड़े जानकार थे, वो ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। वो भी राज्यसभा के मेंबर थे। St. Columba स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले सिंधवी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से PHD की है।
सूफी गायिका से सिंधवी ने की है शादी
कानून की मोटी-मोटी किताब पढ़ने वाले मनु सिंधवी को संगीत का भी शौक है और इसी शौक ने उन्हें सूफी गायिका अनीता सिंघवी से मिलवाया। जो केवल आवाज से ही नहीं बल्कि सूरत-सीरत से भी उनके मन में घर कर गईं और उन्होंने उन्हें अपना हमसफर चुन लिया।
अनीता सिंघवी का राजस्थान से गहरा नाता है
आपको बता दें कि अनीता सिंघवी का राजस्थान से गहरा नाता है, दरअसल उनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में एक बिजनेस परिवार में हुआ था, वो भी बीए, एलएलबी हैं लेकिन संगीत उनका शौक है।
ग्वालियर घराने के पंडित क्षीरसागर से संगीत की शिक्षा ली
15 साल की उम्र से वो गाने गा रही हैं। उन्होंने ग्वालियर घराने के पंडित क्षीरसागर से संगीत की शिक्षा ली थी। अनीता सिंघवी ने 'नक्श-ए-नूर एलबम' से अपनी शुरुआत की थी और वो इंडिया -यूरोप में कई स्टेज शो कर चुकी हैं।
नीरव मोदी के स्टोर से अनीता सिंधवी ने लाखों के हीरे खरीदे हैं?
वैसे तो वो मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं लेकिन साल 2018 में टाइम्स नाउ चैनल ने दावा किया था कि पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के स्टोर से अनीता सिंधवी ने लाखों के हीरे खरीदे हैं। इस खबर ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी, हालांकि सिंधवी ने इन सारी बातों का खंडन किया था और चैनल की खबर को गलत ठहराया था।
इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं...
आपको बता दें कि राजनीति-संगीत और कानून की गलियों का ये जोड़ा परफेक्ट कपल कहा जाता है जो कि हमेशा दुख-सुख में एक-दूसरे के साथ रहता है। इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications