दो प्रधानमंत्री की मांग करने वालों को राजनाथ सिंह ने दी ये चेतावनी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्म कश्मीर के लिए अलग से प्रधानमंत्री की मांग पर चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जम्मू कश्मीर के लिए अलग से प्रधानमंत्री की मांग की जाती है तो सरकार के पास अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। बता दें कि संविधान की ये दोनों अनुच्छेद जम्मू कश्मीर को विशेष अधिकार देते हैं और यहां बाहरी लोगों को जमीन खरीदने पर पाबंदी लगाते हैं।

rajnath

उमर अब्दुल्ला ने की थी मांग

दरअसल हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि वह जम्मू कश्मीर की स्वायत्ता का प्रयास करेंगे, ताकि यहां पर अलग से सदर ए रियासत यानि राष्ट्रपति और वजीर ए आजम यानि प्रधानमंत्री हो सके। अब्दुल्ला के इसी बयान पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के सुचेतगढ़ की एक रैली में कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने की बात कही है। अगर कोई भी अलग से प्रधानमंत्री की मांग करता है तो हमारे पास दोनों अनुच्छेद को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह उमर अब्दुल्ला के बयान पर अपना रुख साफ करे क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ उनका गठबंधन है।

दो प्रधानमंत्री की मांग

बता दें कि बांदिपोरा में एक रैली को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि जो लोग जम्मू कश्मीर के विशेष अधिकार को खत्म करने की बात कर रहे हैं और जम्मू कश्मीर के विलय की शर्तों को बदलना चाहते हैं, उन्हें बता देना चाहता हूं कि हमने जम्मू कश्मीर की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए भारत में विलय के वक्त कुछ शर्तें रखी थी। उस वक्त हमने सदर ए रियासत और वजीर ए आजम की मांग रखी थी, हमारी पार्टी इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाएगी।

पीएम ने भी बोला था हमला

उमर अब्दुल्ला के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब्दुल्ला के बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि वह कहते हैं कि हम समय का चक्र बदलेंगे और एक बार फिर से 195 की स्थिति को पैदा करेंगे और दो प्रधानमंत्री की मांग करेंगे। कांग्रेस को इसपर अपना रुख साफ करना चाहिए आखिर कैसे दो प्रधानमंत्री की वह मांग कर सकते हैं। अपने बयान को लेकर उमर अब्दुल्ला गौतम गंभीर से भी ट्विटर पर भिड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+