पाक पर गरजे गृहमंत्री बोले हमें पता है कहां है दाउद, उसे हर हाल में लाकर रहेंगे
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के ठिकाने पर बयान देते हुए कहा कि हमारे पास दाउद के ठिकानें के बारे में पुख्ता जानकारी है और हम हर हाल में दाउद भारत लाकर रहेंगे।

राजनाथ सिहं ने कहा कि भारत ने पूर्व में भी पाकिस्तान को दाउद के ठिकानों के बारे में पुख्ता जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हमने हर बार दाउद को भारत को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा है। लेकिन हम एक बार फिर से पाकिस्तान पर हर संभव दबाव बनायेगें।
गृहमंत्री ने कहा किभारत के पास दाउद के पाक में मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना है। दाउद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पर्याप्त दस्तावेज सौंपे जाने के बाद भी पाक ने दाउद की गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया शुरु नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications