ट्रंप टैरिफ टकराव के बीच राजनाथ सिंह का ‘नो परमानेंट फ्रेंड्स’ बयान सुर्खियों में, इसके पीछे क्या है संदेश?
Rajnath Singh On India US tariff war: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार, 30 अगस्त को NDTV डिफेंस समिट 2025 में हिस्सा लेते हुए भारत की आत्मनिर्भरता और बदलते वैश्विक समीकरणों पर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश और रक्षा नीति किसी स्थायी मित्रता या दुश्मनी पर आधारित नहीं है, बल्कि केवल राष्ट्रीय हितों पर केंद्रित है।
राजनाथ सिंह ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगाए जाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। दूसरी ओर, भारत-चीन संबंधों में हाल ही में कुछ सकारात्मक संकेत दिखाई दिए हैं।

रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbharta) पर जोर देते हुए कहा कि आज की अस्थिर भू-राजनीति में स्वदेशी रक्षा उत्पादन केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गया है।
Aatmanirbharta in defence: आत्मनिर्भरता अब मजबूरी, विकल्प नहीं: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक हालात में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अब केवल एक फायदा नहीं, बल्कि मजबूरी बन चुकी है। उन्होंने कहा -"आज की बदलती परिस्थितियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रक्षा क्षेत्र में बाहरी निर्भरता अब कोई विकल्प नहीं रह गई। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है।"
रक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि भारत अब अपने सभी युद्धपोत देश में ही बना रहा है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने यह संकल्प लिया है कि अब विदेशों से युद्धपोत नहीं खरीदे जाएंगे, बल्कि पूरी तरह स्वदेश में तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने घोषणा की कि भारत की स्वदेशी रक्षा प्रणाली 'सुदर्शन चक्र' भी जल्द ही हकीकत बनने वाली है। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सटीक जवाबी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियां कितनी प्रभावी और सक्षम हैं।
रक्षा निर्यात में भारी बढ़ोतरी
उन्होंने यह भी बताया कि भारत के रक्षा निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। साल 2014 तक जहां यह निर्यात 700 करोड़ रुपये से भी कम था, वहीं आज यह बढ़कर करीब 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि भारत आयातक से निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर लगाए गए 50% टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में इस समय व्यापार को लेकर "युद्ध जैसी स्थिति" बनी हुई है। विकसित देश संरक्षणवाद की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत किसी भी परिस्थिति में अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि भारत किसी को दुश्मन नहीं मानता, लेकिन अपने लोगों के हितों से कभी पीछे नहीं हटेगा
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications