राजनाथ ने कहा नरेंद्र मोदी को दोनों लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी, देश की जनता उनके साथ है

राजनाथ सिंह ने जीत की हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद मोदी को देते हुए कहा कि देश की जनता परिवर्तन की मांग कर रही है। पिछले दस सालों में देश की जनता ने कांग्रेस की हकीकत को पहचाना और जाना है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह लोक सभा चुनाव 2014 बेहद खराब साबित होगा जबकि भाजपा पूर्ण बहुमत में आकर केंद्र की सरकार बनाएगी।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में नामांकन किए जाने से पहले लेागों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया कि बनारस की गंगा भी उतनी ही साफ-सुथरी रहेगी जितनी कि गुजरात की साबरमती नदी है। इस मामले को और तूल देते हुए राजनाथ बोले कि कांग्रेस की सरकार पिछले दस सालों में नदी की महत्ता को ही नहीं समझ पाई तो वो गंगा को साफ क्या कराती ? उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सिर्फ गंगा ही नहीं बल्कि सभी नदियों को साफ कराने का कार्य किया जाएगा और इन्हीं नदियों के माध्यम से देश को जोड़ा भी जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications