'छोटा राजन गिरफ्तार हो चुका है जल्द ही दाउद भी होगा पकड़ में'
वाराणसी। अडर्वर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गिरफ्तार होने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राजनाथ ने जल्द ही दाउद इब्राहीम के गिरफ्तार होने के संकेत दिये हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि छोटा राजन को गिरफ्तार किया जा चुका है जल्द ही दाउद को भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समय सीमा नहीं तय की जा सकती है।
वहीं पाकिस्तान के विषय में बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि देश के लोगों को इस विषय में बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पाक से दोस्ती की बात हमेशा जारी रहेगी और पहली गोली हमारी तरफ से नहीं चलेगी। लेकिन अगर सीमा पार से गोली चली तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
वहीं देश में जिस तरह से अवार्ड वापसी का सिलसिला चल रहा है उसपर गृहमंत्री ने कहा कि लोग अवार्ड क्यों लौटा रहे हैं ये मुझे समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अवार्ड लौटाने की बजाए अपना सुझाव सरकार को दें जिसपर हमं गंभीरता से विचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications