राजनाथ सिंह बोले, सपा-बसपा साथ आए तो यूपी में घट जाएंगी हमारी 15-20 सीटें

राजनाथ सिंह बोले, सपा-बसपा साथ आए तो यूपी में घट जाएंगी हमारी 15-20 सीटें

नई दिल्ली। केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अगर सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को इससे नुकसान होगा। छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा नेता ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही। हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा कि 2019 में एक बार फिर से एनडीए बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर देश को भरोसा है।

गठबंधन होने से होगा नुकसान: राजनाथ सिंह

गठबंधन होने से होगा नुकसान: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह का कहना है कि अगर यूपी में महागठबंधन हुआ तो उनकी पार्टी को 15-20 सीटों का नुकसान हो सकता है। अगर 3-4 पार्टियां हाथ मिला लेती हैं तो हमारी सीटें 15-20 कम हो सकती हैं। इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंह ने कहा कि यूपी के लोग देखेंगे कि कौन सी पार्टी केंद्र में स्थाई सरकार देगी और वोट प्रतिशत उसी पार्टी के पक्ष में बढ़ेगा। सपा-बसपा का काडर वोट भले उसके साथ चले जाए लेकिन अस्थाई वोट बीजेपी के पास आएगा।

मोदी को मिले एक और मौका

मोदी को मिले एक और मौका

केंद्र की सरकार को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी को एक मौका और मिलना चाहिए, उनको 10 साल का समय दिया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को लेकर लोगों को लगता है कि बीजेपी और पीएम मोदी ही गुड गवर्नेंस दे सकते हैं। 2019 में हमको पूर्ण बहुमत मिलेगा। कोई भी अस्थिर सरकार नहीं चाहता।

विधानसभा चुनाव में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने बेहतर प्रदर्शन की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों में सत्ता विरोधी लहर का कोई बड़ा प्रभाव नहीं देखा है। सरकारों के अच्छे कार्यों के कारण लोग अधिकतर लोग इनके पक्ष में हैं। सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और पार्टी सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+