बैंकाक में बोले राजनाथ सिंह, एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिए ASEAN काफी महत्वपूर्ण
Recommended Video
नई दिल्ली। थाईलैंड में आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक एडीएमएम प्लस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह मंच रणनीतिक विश्वास बनाने के लिए काफी बहुत महत्वपूर्ण है। ये 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी के लिए आसियान देशों का काफी महत्व है। बाकी किसी देश के मुकाबले भारत के लिए यह बैठक ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक और एडीएमएम-प्लस बैठकों में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड की यात्रा पर हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बैंकाक में जापान के रक्षा मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की। इससे पहले राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने आज बैंकॉक में द्विपक्षीय बैठक की। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह शनिवार को बैंकॉक में आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम प्लस) और रक्षा और सुरक्षा 2019 प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पहुंचे। वह अन्य देशों रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications