लद्दाख में 63 प्रोजेक्ट का रक्षामंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- जल्द यहां भी शुरू होगी राजनीतिक प्रक्रिया
नई दिल्ली, 28 जून। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के खत्म होने के तकरीबन दो साल बाद घाटी के नेताओं के साथ केंद्र सरकार ने बातचीत की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। पीएम ने जम्मू कश्मीर के नेताओं से पहले ही बात कर ली है और जल्द ही वह लद्दाख के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं।
Recommended Video

लद्दाख में बोलते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने की मुख्य वजह आतंकवाद, सामाजिक और आर्थिक विकास का ना होना था। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से यहां आतंकी घटनाए कम होगई हैं। केंद्र की ओर से लद्दाख के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिससे यहां निवेश बढ़े और यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो। बता दें कि राजनाथ सिंह ने लद्दाख में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 63 इंफ्रा प्रोजेक्ट को उद्धाटन किया है। इस मौके पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के विकास में कनेक्टिविटी सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। बीआरओ ने इस दिशा में देश को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने उनका हौसला वाहेगुरू जी की फतेह से बढ़ाया। बीआरओ के हीरक प्रोजेक्ट के मुख्य इंजीनियर एमएनवी प्रसाद ने बताया कि नए प्रोजेक्ट से आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर 6.5 करोड़ की लागत से जौनालीगाड़ में 70 मीटर लंबे पुल को तैयार किया गया है। बतार दें कि राजनाथ सिंह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब चीन के साथ भारत के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications