ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर बोले राजनाथ, ये आत्मनिर्भर भारत की तरफ बड़ा कदम

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है। रक्षामंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि डीआरडीओ की ये बड़ी उपलब्धि है। रक्षामंत्री ने कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Recommended Video

    India China Tension के बीच DRDO ने किया Brahmos Supersonic Cruise Missile का परीक्षण |वनइंडिया हिंदी
    नवीन पटनायक ने भी बधाई

    नवीन पटनायक ने भी बधाई

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर मिसाइल के सफल परीक्षण पर लिखा- विस्तारित रेंज वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई। स्वेदशी बूस्टर वाला मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा। भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का बुधवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया है। मिसाइल को ओडिशा के बालासोर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब 10.30 बजे लॉन्च किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया कि आईटीआर से अत्याधुनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया जो सफल रहा।

    मिसाइल की रेंज को बढ़ाया गया

    मिसाइल की रेंज को बढ़ाया गया

    मिसाइल की रेंज को बढ़ाया गया है और अब यह 400 किलोमीटर तक की रेंज में अपने टारगेट्स को भेद सकती है। भारत ने इस मिसाइल का परीक्षण डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के पीजे-10 प्रोजेक्‍ट के तहत किया है। इस सफल लॉन्‍च के साथ ही भारत की स्‍वदेशी तकनीक को भी बढ़ावा मिला हैमिसाइल को स्‍वदेशी बूस्‍टर के साथ लॉन्‍च किया गया है। मिसाइल को स्‍वदेशी बूस्‍टर के साथ लॉन्‍च किया गया है।

    क्यों खास है ये मिसाइल

    क्यों खास है ये मिसाइल

    दुनिया की सबसे तेज इस मिसाइल को लॉन्‍च होने के बाद फिलहाल उपलब्‍ध किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम से रोक पाना असंभव है। भारत की सबसे एडवांस्‍ड मिसाइल ब्रह्मोस जिसे रूस के साथ एक ज्‍वॉइन्‍ट वेंचर के तहत तैयार किया गया है, अब वियतनाम को निर्यात की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से फैसला लिया गया है कि इस मिसाइल को वियतनाम समेत उन तमाम देशों को निर्यात किया जाएगा जो चीन की आक्रामकता से त्रस्‍त हैं। रूस की तरफ से पिछले माह इसकी मंजूरी दे दी गई है। वियतनाम के अलावा ब्राजील, चिली, फिलीपींस, साउथ कोरिया, अल्‍जीरिया, ग्रीस, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, थाइलैंड, इजिप्‍ट, सिंगापुर और बुल्‍गारिया समेत 70 देशों ने इस मिसाइल को खरीदने की इच्‍छा जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+