'गे' निकला राजकोट का सीरियल किलर 'स्टोन मैन', 3 कत्ल के बाद गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से दहशत का नाम बन चुके सीरियल किलर 'स्टोन मैन' को आखिरकार जामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस स्टोन मैन की पहचान राजकोट के मवड़ी इलाके में रहने वाले हितेश रामावत नाम के शख्स के रूप में हुई है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। स्टोन मैन पर 2 लाख रुपए का इनाम था। सिरफिरे सीरियल किलर ने दिया दिल्ली पुलिस को चैलेंज

उसके बाद पुलिस ने अपनी जांच उन इलाकों में शुरु कर दी जहां समलैंगिक लोग ज्यादा रहते हैं। इसी बीच पुलिस को मवड़ी इलाके में स्टोन मैन होने की खबर मिली। तत्वरित कार्रवाई करती हुए पुलिस ने स्केच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हितेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हितेश ने खुद कबूल किया कि वो ही स्टोन मैन है और तीनों हत्याएं उसने ही की है।
जिसकी हत्या करता था उसी के फोन से देता था सूचना
स्टोन मैन जिसका भी कत्ल करता उसी के मोबाइल से उसके घर पर फोन करता। फोन पर वो घरवालों को कहता कि 'मैंने इसको टपका दिया है, जो कर सकते हो, कर लो'। आपको बता दें कि राजकोट के इतिहास में ये पहला मौका नहीं है। बल्कि आज से ठीक सात साल पहले इसी तरह गुमनाम कातिल ने एक-एक कर तीन लोगों को पत्थरों से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। जानकार बताते हैं कि साल 2009 में भी ठीक इसी तरह तीन लोगों को पत्थरों से कुचल कर मारे जाने की वारदात सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications