क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राजीव त्यागी के निधन पर बोले राहुल गांधी-कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी बुधवार की शाम को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया।

Rajiv Tyagi dies due to cardiac arrest, Rahul Gandhi says party lost babbar sher

राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

Rajiv Tyagi dies due to cardiac arrest, Rahul Gandhi says party lost babbar sher
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जताई। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। ये उनके जाने की उम्र नहीं थी। निधन की जानकारी देते हुए डॉ पूनिया ने ट्वीट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजीव त्यागी जी नहीं रहे। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए लिखा कि, कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का देहांत, सामने आया निधन से पहले का आखिरी वीडियोकांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का देहांत, सामने आया निधन से पहले का आखिरी वीडियो

Comments
English summary
Rajiv Tyagi dies due to cardiac arrest, Rahul Gandhi says party lost babbar sher
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X