Rajiv Kapoor Profile: 'वन फिल्म वंडर' कहलाते थे राजीव कपूर, इन चर्चित फिल्मों का किया निर्माण
Rajiv Kapoor Profile: 'शोमैन' राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने आज 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया , जहां तमाम कोशिशों को बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आम तौर पर मीडिया से दूर रहने वाले राजीव कपूर का जन्म 2 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई।

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बने रातों रात स्टार
उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'से फिल्म तो बड़ी हिट थी लेकिन इस फिल्म के बाद राजीव को बतौर हीरो सफलता हासिल नहीं हुई।
निर्माण क्षेत्र में रखा कदम
और इसके बाद वो बहुत कम फिल्मों में नजर आए, हालांकि 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' उनकी कुछ चर्चित फिल्में रही लेकिन सफलता ना मिलने पर इन्होंने बतौर हीरो काम करना बंद कर दिया और निर्माण क्षेत्र में उतर आए।

फिल्म 'हिना' का निर्माण किया
साल 1991 में इन्होंने फिल्म 'हिना' का निर्माण किया, जो को एक सफल फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार ने निभाया था। इसके बाद इन्होंने सा 1996 में 'प्रेमग्रंथ' से बतौर निर्देशक शुरुआत की, जिसमें लीड रोल प्ले किया था ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने, लेकिन ये फिल्म असफल रही।

फिल्म 'प्रेमरोग' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था
इसके बाद इन्होंने साल 1991 में इन्होंने फिल्म 'हिना' का निर्माण किया, जो कि एक सफल फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार ने निभाया था। इसके बाद इन्होंने सा 1996 में 'प्रेमग्रंथ' से बतौर निर्देशक शुरुआत की, जिसमें लीड रोल प्ले किया था ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने, लेकिन ये फिल्म असफल रही।
फिल्म 'आ अब लौट चले'
इसके बाद इन्होंने साल 1999 में फिल्म 'आ अब लौट चले' को प्रोड्यूस किया, जिसे कि ऋषि कपूर ने निर्देशित किया था। फिल्म में लीड रोल अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना ने निभाया था, फिल्म को औसत सफलता मिली थी।
फिल्म 'प्रेमरोग' के असिस्टेंट डायरेक्टर थे राजीव
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजीव कपूर ने सुपरहिट फिल्म 'प्रेमरोग' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। राजीव पर्दे पर साल 1990 में आखिरी बार फिल्म 'जिम्मेदार' में नजर आए थे, फिल्म में उनकी हिरोईन शीबा थीं।

लता मंगेशकर ने शोक प्रकट किया
राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने शोक प्रकट किया है। स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे अभी-अभी पता चला कि राजकपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता का आज स्वर्गवास हो गया, सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, ईश्नर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, यही मेरी प्रार्थना है।












Click it and Unblock the Notifications