आध्यात्मिक यात्रा पर घुड़सवारी करते हुए दिखे तमिल सिनेमा के भगवान, फोटो Viral

Recommended Video

    Rajinikanth की Horse Riding करते हुए Photo हुई Social Media पर Viral | वनइंडिया हिंदी

    शिमला। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, सियासत की दहलीज पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे रजनीकांत इन दिनों पूरी तरह से आध्यात्म में रंगे नजर आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए खुद रजनीकांत ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कहा था कि उनकी यात्रा 15 दिनों की होगी और वो इस यात्रा के दौरान पूरी तरह से देश-दुनिया को भूल जाना चाहते है।

    घुड़सवारी करते हुए दिखे तमिल सिनेमा के भगवान

    घुड़सवारी करते हुए दिखे तमिल सिनेमा के भगवान

    लेकिन रजनीकांत को कैसे दुनिया भूल सकती हैं इसलिए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। सोमवार को उन्हें हिमालय में घुड़सवारी करते हुए देखा गया, जिसमें वो बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। रजनी के इस रूप की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

    शिवखोड़ी मंदिर

    शिवखोड़ी मंदिर

    इससे पहले रविवार को रजनीकांत जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में प्रसिद्ध शिवखोड़ी मंदिर में जाकर भागवान भोलेनाथ के दर्शन किए थे। वो शनिवार को ही पालमपुर के पास कंडबाड़ी में अमर ज्योति आश्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गुरू महावतपुर अमर ज्योति जी महाराज के आश्रम में ध्यान व योग की साधना की थी।

    योग साधना

    योग साधना

    आपको बता दें कि रजनीकांत हर साल हिमालय में आकर ध्यान योग साधना करते रहे हैं लेकिन इस बार उनकी यह यात्रा खास है। चूंकि वापस लौटते ही वह अपने प्रदेश में अपनी सियासी पारी शुरू करेंगे।

    तमिलनाडु की राजनीति में लीडरशिप का अभाव है-रजनीकांत

    तमिलनाडु की राजनीति में लीडरशिप का अभाव है-रजनीकांत

    मालूम हो कि यात्रा से पहले रजनीकांत ने एक भाषण के दौरान कहा था कि तमिलनाडु की राजनीति में लीडरशिप का अभाव है और इसी जगह को पूरा करने के लिए उन्होंने राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की है,वो राज्य की जनता के लिए ही राजनीति में आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+