फैंस से मिले रजनीकांत, कहा - '31 दिसंबर को करूंगा बड़ा ऐलान'
सुपरस्टार रजनीकांत इस साल मई के बाद अब दूसरी बार अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। फैंस से मुलाकात के साथ ही उनकी राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गईं। आज मुलाकात के पहले दिन रजनीकांत ने कहा है कि वो 31 दिसंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं।
Recommended Video

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत इस साल मई के बाद अब दूसरी बार अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। फैंस से मुलाकात के साथ ही उनकी राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गईं। आज मुलाकात के पहले दिन रजनीकांत ने कहा है कि वो 31 दिसंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये ऐलान उनके राजनीति में आने को लेकर हो सकता है।

रजनीकांत आज से 6 दिनों के लिए अपने फैंस से मुलाकात करेंगे। इस साल फैंस से ये उनकी दूसरी मुलाकात है। इस मौके पर रजनीकांत ने कहा, 'राजनीति मेरे लिए नई नहीं है। मुझे बस थोड़ी देर हो गई। राजनीति में आना जीत के बराबर है।' सुपरस्टार ने आगे कहा कि वो अपना फैसला फैंस को 31 दिसंबर को बताएंगे।
रजनीकांत इन 6 दिनों में 18 जिलों से अपने 1000 फैंस से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मई में फैन मीट में उन्होंने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि भगवान की मर्जी रही, तो वो कल ही राजनीति में आ जाएंगे। रजनीकांत के फैंस काफी समय से उनके राजनीति में आने का इंतजार कर रहे हैं। 31 दिसंबर को रजनीकांत क्या ऐलान करेंगे, इसका इंतजार सभी को रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications