सौंदर्या रजनीकांत का लंदन एयरपोर्ट पर चोरी हुआ लगेज, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

नई दिल्ली। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के बेटी सौंदर्य रजनीकांत ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एमिरेट्स एयरलाइंस पर उनके साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सौंदर्या ने आरोप लगाया है कि एमिरेट्स एयरलांस में उनके पति के हाथ का बैग चोरी हो गया, इसके अलावा उनके कई कीमती सामान चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी कार का इंतजार कर रहे थे उसी दौरान उनका सामान चोरी हो गया। सौंदर्या ने ट्वीट करके अपने साथ ही घटना के बारे में जानकारी साझा की।

soundarya

सौंदर्या ने कहा कि प्रशासन औ एयरलाइंस इसके लिए जिम्मेदार हैं, यह हमारे साथ नहीं होना चाहिए था, ना ही किसी और से साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। सौंदर्या ने बताया कि उन्होंने इसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके जवाब में उन्हें सिर्फ एक इमेल मिला। प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में वह उनके लगेज को नहीं देख पाए है। सोशल मीडिया पर सौंदर्या ने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री और उनका सामान आखिर कितना सुरक्षित है। एक सितंबर को हमारा हैंड लगेज हीथ्रो एयरपोर्ट पर चोरी हो गया।

सौंदर्या ने बताया कि हम एमिरेट्स सके लाउंज में अपनी कार के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हमारा लगेज चोरी हो गया, जिसके बाद हमने इसकी शिकायत दर्ज कराई। हमसे पुलिस ने इंतजार करने के लिए कहा। अगले दिन हमे एक मेल मिला जिसमे लिखा था कि एमिरेट्स के लाउंज में लगा सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था, लिहाजा इसमे उनका लगेज नहीं दिख सका। बता दें कि सौंदर्या जानी मानी फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने कोचिदियां और वेलैलाला पट्टधारी-2 जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वह बतौर ग्राफिक डिजायनर रभी काम कर चुकी हैंम। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में वह 1999 से सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+