अंबानी के चलते राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष ने नेटवर्क 18 से दिया इस्तीफा!
कहा जा रहा है यह सब चुनाव से पहले ही तय था। वैसे इस बारे में वनइंडिया ने 11 फरवरी 2014 को ही खबर छाप दी थी जिसमें कहा गया था कि देश के तीन जाने माने पत्रकार अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके नाम हैं आईबीएन 7 के पत्रकार राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष और निखिल वागले।
हालांकि यह चैनल का अंदरूनी मामला है लेकिन जो खबरें मीडिया जगत में फैली हुई हैं उसके मुताबिक इसके पीछे अंबानी ग्रुप का हाथ है क्योंकि अंबानी ग्रुप (रिलायंस इंडस्ट्री) ने नेटवर्क 18 के सारे शेयर्स खरीद लिए है। चुनावों से पहले आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता करके मुकेश अंबानी और इनके रिलायंस समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसका की सीधा प्रसारण कई न्यूज चैनलों में किया गया है, जिसमें सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 भी शामिल था।
इसके अलावा राजदीप सरदेसाई ने अरविंद केजरीवाल का एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी लिया था जिसमें उन्होंने खुले तौर पर अंबानी और मोदी के रिश्तों पर काफी तल्ख वार किये थे। ऐसे में राजदीप सरदेसाई पर अंबानी का काफी दवाब था, ऊपर से देश में अब मोदी सरकार है ऐसे में सरदेसाई को अपना पद छोड़ना ही था, इसलिए वो इस्तीफा दे रहे हैं।
क्योंकि राजदीप सरदेसाई और सागरिका घोष स्वतंत्र विचारों के मालिक हैं इसलिए उन्होंने अपनी कलम को आजाद रखने के लिए यह कदम उठाया है। खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो अभी कोई बता नहीं सकता है लेकिन इतना तय है कि इस खबर ने उन लोगों को बोलने का मौका दे दिया है जो कि मीडिया को पेशेवर कहते है।
आपकी राय इस बारे में क्या है अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें?













Click it and Unblock the Notifications