ओडिशा के अखबार ने राजदीप सरदेसाई को बताया 'संदिग्ध आतंकी'
नई दिल्ली। टेलीविजन पत्रकार राजदीप सरदेसाई उस समय चौंक गए जब उन्होंने ओडिशा के एक समाचार पत्र में अपनी तस्वीर संदिग्ध आतंकी के तौर पर छपी हुई देखी।

राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर अखबार को बताई उनकी गलती
टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई को अपनी तस्वीर शुक्रवार सुबह में ओडिशा के नामी समाचार पत्र संवाद में छपी दिखाई दी। समाचार पत्र ने उन्हें संदिग्ध आतंकी बताकर तस्वीर छापी थी।
राजदीप सरदेसाई ने तुरंत ही इस गलती की जानकारी समाचार पत्र को ट्विटर के जरिए दी। राजदीप सरदेसाई के ट्वीट के तुरंत बाद ओडिशा के समाचार पत्र को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।
टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट करके समाचार पत्र प्रबंधन से कहा कि इस माफीनामे को समाचार पत्र के पहले पन्ने पर छापा जाए।
ओडिशी समाचार पत्र ने उनकी बात को मान लिया। उन्होंने अगले दिन के समाचार पत्र में पहले पन्ने पर उनकी तस्वीर के साथ माफीनामा छापा।
अखबार ने पहले पन्ने पर छापा माफीनामा
बता दें कि विवाद उस समय सामने आया जब गुरुवार को महाराष्ट्र के पास उरन में छह संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचना कुछ बच्चों के जरिए सामने आई थी। इसके बाद नौसेना अलर्ट पर आ गई थी।
बच्चों ने इन संदिग्धों के बारे में जो जानकारी दी उसके अनुसार उन्होंने पठानी सूट पहन रखे थे और उनके पास हथियार भी थे। बच्चों के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने संदिधों में से एक का स्केच जारी किया।
जिसके बाद ओडिशी समाचार पत्र 'सम्वाद' ने एक संदिग्ध की तस्वीर छापी थी। हालांकि उन्होंने जो तस्वीर लगाई वो राजदीप सरदेसाई से काफी मिलती जुलती थी।
संदिग्ध के तौर पर राजदीप की तस्वीर से हंगामा
जिसके बाद राजदीप सरदेसाई ने ओडिशी समाचार पत्र को ट्वीट करके उनकी गलती जानकारी दी। कुछ देर बाद ही समाचार पत्र का जवाब आया जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
इतना ही राजदीप सरदेसाई के कहने पर समाचार पत्र ने इसे अगले दिए पहले पर माफीनामे के साथ छापा।












Click it and Unblock the Notifications