राज्यसभा में लंबे समय बाद बिना हंगामे के चला सत्र तो सभापति वेंकैया नायडू ने जताई खुशी
नई दिल्ली। बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। राज्यसभा में अभी प्रश्नकाल पर चर्चा चल रही है। आज यानी कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बुधवार को राज्यसभी की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने पर खुशी जाहिर की। वेंकैया नायडू ने कहा कि लंबे समय के बाद कल राज्यसभा की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चली। राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर अच्छी बहस देखकर मुझे खुशी हुई। मुझे आशा है कि यह भावना सत्र के शेष भाग के लिए बनी रहेगी।

वेंकैया नायडू ने कहा कि सत्तारुढ़ दल ने इस सत्र को काफी प्रभावित बनाया है। हालांकि विपक्षी दलों के सांसदों ने भी इसे बनाए रखा। जब सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलती है तो यही फायदा होता है। बता दें कि पिछले सत्र में 12 राज्यसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।
आज (गुरुवार) भी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिनमें बीजेपी से कामाख्या प्रसाद, जयप्रकाश निषाद, मुख्तार अब्बास नकवी हैं. वहीं कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, रिपुण बोरा, अखिलेश प्रसाद सिंह, नासिर हुसैन और आनंद शर्मा चर्चा में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा टीएमसी से जवाहर सिरकर, बीजेडी से प्रसन्ना आचार्य, आरजेडी से मनोज झा और एडी सिंह, शिवसेना से संजय राउत, एनसीपी से फौजिया खान और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत कई और सांसद लेंगे चर्चा में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications