रजत शर्मा ने रागिनी नायक को क्‍या कहा था, क्‍या सच में गाली दी थी?

Rajat Sharma vs Ragini Nayak row: कांग्रेस पार्टी की प्रवक्‍ता रागिनी नायक ने वरिष्‍ठ पत्रकार रजत शर्मा पर गाली देने का आरोप लगाया है। रागिनी ने दो वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि इंडिया टीवी प्रमुख रजन शर्मा ने उन्‍हें लाइव प्रोग्राम में अपशब्द कहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्‍ता रागिनी नायक के इस आरोप के बाद तहलका मचा हुआ है। कांग्रेस के कई नेता और पार्टी सपोर्टर वरिष्‍ठ पत्रकार को भला-बुरा कह रहे हैं। जिस पर इंडिया टीवी की लीगल टीम ने कांग्रेस को चेतावनी भी दे दी है। आइए जानते हैं आखिर क्‍या है पूरा मामला और इस आरोप में कितनी सच्‍चाई है?

क्‍या सच में India Tv के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने लाइव के दौरान रागिनी को अपशब्द कहे?

ragni

रागिनी नायक ने शेयर किए ये दो वीडियो

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्‍ता रागिनी नायक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो क्विलप शेयर की है। जिसमें एक 16 सेकेंड की और दूसरी 14 सेकेंड की है। इस प्रोग्राम में रजत शर्मा की रागिनी के बीच चर्चा चल रही है।

रजत शर्मा और रागिनी के बीच क्‍यों हुई बहस?

ये न्‍यूज प्रोग्राम 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद का है जिसमें इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस को अधिक संख्‍या में मिली सीटों को लेकर बहस चल रही है। रजत शर्मा कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस 90 सीट भी जीतती है तो ये उसकी जीत मानी जाएगी।

तो कांग्रेस प्रवक्‍ता कहती हैं 'नहीं दर्शक देख रहे हैं आपने कहा था ये कोई बड़ी बात नहीं होगी।" जिस पर रजत शर्मा ने कहा " मैंने जो कहा उसे मत गलत कोड मत करिए"।

वीडियो में ऐसा क्‍या है?

इसके साथ ही रजन शर्मा बात को दोहराते हुए कहते हैं " मैंने कहा था कांग्रेस अगर 90 सीटों पर जीतती है तो उसकी ये जीत होगी। जिस पर रागिनी दोबारा अहमति जताते हुए कहती है "नहीं आपने कहा था ये कोई बड़ी बात नहीं है ये सब दर्शक देख रहे हैं। " वीडियो के अंत में रागिनी की इस बात पर वरिष्‍ठ पत्रकार रजत शर्मा चेहरा घुमाकर कुछ बुदबुदाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्‍या सच में रजत शर्मा ने रागिनी को अपशब्द कहे?

हालांकि रजत शर्मा क्‍या कह रहे हैं ये कतई स्‍पष्‍ठ नहीं है लेकिन उन्‍होंने कुछ आपत्तिजनक बोला है ऐसा भी कुछ स्‍पष्‍ठ नहीं है। रागिनी ने इसी वीडियो को शेयर कर दावा किया है कि उन्‍हें लाइव कार्यक्रम में रजत शर्मा ने गाली दी है।

रागिनी ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्‍ट में लिखा

"पहला वीडियो 'X' पर मेरे संज्ञान में लाया गया। इसमें @RajatSharmaLiveOn Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं। मैंने Factcheck किया ! चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो)
उन्‍होंने आगे लिखा पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा?

कांग्रेस के आरोप पर इंडिया टीवी ने कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी

इस वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रजत शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं और कांग्रेस नेता अलोचना करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि इंडिया टीवी ने कांग्रेस को इसको लेकर चेतावनी दी है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवनखेड़ा और जयराम रमेश और कांग्रेस प्रवक्‍ता को एड्रेस करते हुए इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार रितिका तलवार ने एक चेतावनी भरा लंबा-चौड़ा लेटर लिखा है।

इंडिया टीवी की लीगल हेड की ओर से लिखे गए इस पत्र को इंडिया टीवी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने लिखा भारत के सबसे सम्मानित पत्रकार और टेलीविजन एंकर रजत शर्मा ऑन एयर और ऑफ एयर दोनों जगह अपने सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर के टेलीविजन दर्शक उनकी विनम्र और सौम्य एंकरिंग की तारीफ करते हैं।

आपने शर्मा पर ऑन एयर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ये आरोप झूठे और आधारहीन हैं । उन्‍होंने कभी भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। आपके द्वारा स्‍वयं से निकाले गए निष्‍कर्ष अपमानजनक हैं।"

इसके साथ इंडिया टीवी ने लीगल एक्‍शन लेने की भी चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+