राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 10 बच्चे घायल
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां स्कूल बस में हादसा होने की वजह से स्कूली बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में कम से कम 6 स्कूली बच्चों के घायल होने कीखबर हैं। घटना चित्तौड़गढ़ के पालचा की है। इस बस में 30 बच्चे शामिल थे, जिसमे से 10 को चोट लगी है और 6 गंभीर रूप से घायल हैं।

चित्तौड़गढ़ के सब डिविजनल ऑफिसर सुरेश कुमार कार्तिक ने बताया कि यह स्कूल बस लोटस पब्लिक स्कूल की थी, जोकि कनेरा के पास पालचा में सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमे 30 बच्चे सवार थे, इनमे 10 घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications