राजस्थान: 11,50,000 रु कैश के साथ एयरपोर्ट पर पकड़े गए बाहुबली नेता राजा भैया के पिता
अजमेर। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। राजा भैया के पिता के पास से भारी कैश बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पुष्कर मेले में उत्तर प्रदेश से घोड़े खरीदने आए उदयप्रताप सिंह को 11,50,000 कैश के साथ एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए जाने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक राजा भैया की छवि बाहुबली नेताओं की है। उनके पिता को अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने भारी नगदी के साथ हिरासत में लिया। जिसके बाद इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी है। सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए औप उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वो पुष्कर मेले से घोड़े खरीदने आए थे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में आचार संहिता के चलते इतनी बड़ी रकम लेकर चलना गैरकानूनी है। 7 दिसंबर को राजस्थान में मतदान है, जिसके मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता लागू है।












Click it and Unblock the Notifications