राजस्थान: कांग्रेस ने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए भेजा पत्र, कल सुबह 7 बजे होगी मुलाकात
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कल एक बैठक में अपने विधायक दल के नेता की चुनाव करेगी। राजस्थान कांग्रेस के महासचिव सुशील शर्मा ने कहा कि, हमने गवर्नर एक पत्र भेजा है। जिसमें हमने उनसे मिलने के लिए समय मांगा है।

सुशील शर्मा ने बताया कि, पार्टी के हाई लेवल डेलीगेशन कल उनसे मुलाकात करेगा। गर्वनर से पार्टी के नेताओं से मिलने के लिए सुबह 7 बजे का समय दिया है। इसके अलावा राजस्थान में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीच मंगलवार को दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने दूरिया मिटाने का काम किया।
राजस्थान की 199 सीटें पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हराकर कांग्रेस ने करीब-करीब राज्यों की सत्ता पर कब्जा बना लिया है। चुनाव आयोग के परिणामों के मुताबिक कांग्रेस 98 सीट जीत चुकी है जबकि 1 सीट पर वो बढ़त बनाए हुई है। वहीं बीजेपी को सिर्फ राज्य में 73 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि अगर दोनों पार्टियों के बीच वोट प्रतिशत की बात करें तो इसमें बेहद कम अंतर हैं।
राज्य में कांग्रेस को जहां 39.3 फीसदी वोट मिले हैं वहीं बीजेपी को 38.3 फीसदी लोगों ने वोट किया है लेकिन बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस के वोट प्रतिशत परिणामों में ज्यादा तब्दील हुए हैं। मायावती की पार्टी बीएसपी को राज्य में जहां 6 सीटें मिली है वहीं अन्य के खाते में कुल 26 सीटें गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications