थाने के अंदर पुलिसवालों का सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे गाने पर अश्लील डांस
स कार्यक्रम में किसी को भी मोबाइल या कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन फिर किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर स्थित मेवात इलाके में रविवार देर रात एक मैरिज हॉल में पुलिसकर्मियों ने अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। मामला इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि मेवात को आपराधिक गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। जानकारी के मुताबिक मामला कामा थाने का है। पुलिसकर्मियों के डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक रविवार को एक मैरिज होम में डांस कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम का उदघाटन थाना प्रभारी राकेश यादव ने किया। उदघाटन के बाद उसी दिन शाम को करीब 9 बजे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी ने भी लड़कियों के साथ खूब अश्लील डांस किया। हालांकि उस कार्यक्रम में किसी को भी मोबाइल या कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन फिर किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 'फिल्मों में कर रहा हूं सेक्स सीन, एक साथ हजार लड़कियों को थका सकता हूं'
आपको बता दें कि मेवात क्षेत्र में गौ तस्करों और लुटेरों का आतंक काफी लंबे समय से रहा है जिसके चलते यहां लोग अपने आपको दिन में भी सुरक्षित नहीं समझते हैं। इसलिए ना केवल रात के समय बल्कि दिन में भी इन अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को पसीना आ जाता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर थाने में सभी पुलिस वालों का मस्ती में डूब जाना इस बात को साबित करता है कि पुलिस को आमजन की सुरक्षा की चिंता नहीं होकर अपनी मौज मस्ती की फिक्र है, जो पुलिस की कार्यशैली पर एक सवालिया निशान है।












Click it and Unblock the Notifications