राजस्थानः विधायकों को सताया सचिवालय में भूतों का डर! हवन की मांग
Recommended Video

जयपुरः राजस्थान सचिवालय में कई विधायकों को डर लग रहा है और इस डर के कारण कई विधायकों ने हवन कराने का मांग की है। ये डर और तनाव का माहौल हाल में हमें दो विधायकों की मौत के बाद पैदा हुआ है। विधायकों का कहना है कि सचिवालय में नकारात्म ऊर्जा और बुरी आत्माएं हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए विधायकों ने हवन और धार्मिक समारोहों की मांग की है।

विधायक ने 'हवन' करने का सुझाव दिया
नागौर से भाजपा विधायक हबीबुर रहमान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इमारत में 'हवन' करने का सुझाव दिया है। विधायक के मुताबिक हवन करने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है।

मुख्यमंत्री को दिया सुझाव
विधायक का कहना है कि राजस्थान का सचिवालय कब्रिस्तान और श्मशान की जगह पर बना हुआ है इसलिए यहां दुष्ट आत्माओं का साया है। विधायक कलूल गुर्जर का कहना है कि भाजपा के विधायकों की असामयिक मौत के मामले में विधायकों के बीच चर्चा है कि सचिवालय के निर्माण की वजह से ये सब हुआ है।

विधायक कल्याण सिंह का निधन हो गया था
बता दें, बुधवार को विधायक कल्याण सिंह का निधन हो गया था, नाथद्वारा से विधायक कल्याण सिंह का देहांत हो गया था। कल्याण सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने उदयपुर के अमेरिकन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications