Rajasthan Election Results 2018: वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह हजारों वोट पीछे

जयपुर। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से काफी पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के झालरापाटन सीट से मानवेंद्र सिंह शुरुआती रुझानों में वसुंधरा राजे से करीब 4000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, राज्य में कांग्रेस लीड कर रही हैं और 10 बजे तक रुझानों में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कांग्रेस के सीएम फेस माने जाने वाले कद्दावर नेता अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा सीट से 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह हजारों वोट पीछे

बता दें कि विधानसभा चुनाव से बिल्कुल पहले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस ज्वॉइन किया था। कांग्रेस ने इस बार मानवेंद्र को वसुंधरा के खिलाफ मैदान में उतारा था, जो चुनावी रैलियों के दौरान महारानी को हराने का दावा कर रहे थे।

बता दें कि वसुंधरा राजे सिंधिया झालरापाटन से पिछले 15 सालों से जीतती हुईं आ रही हैं, ऐसे में मानवेंद्र सिंह के लिए उन्हे मात देना बहुत बड़ी चुनौती है। बता दें कि राजस्थान के धोलपुर सीट से वसुंधरा राजे सिंधिया ने 1985 में विधायक चुनी गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+