राजस्थान चुनाव में 15 प्रतिशत प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस

राजस्थान की जनता किसे चुनेगी, यह तो 8-9 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम में पता चलेगा, लेकिन आज मतदान केंद्रों पर वोट की बिनती करते दिखाई दे रहे प्रत्याशियों का बैकग्राउंड कैसा है, यह हम आपको जरूर बतायेंगे। नामांकन के वक्त दाखिल किये गये शपथ पत्रों के अनुसार राजस्थान में कुल 733 प्रत्याशियों में से 111 यानी 15 प्रतिशत पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, वहीं 62 पर गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।
अगर प्रत्याशियों की शिक्षा की बात करें तो 50 फीसदी प्रत्याशी यानी 364 प्रत्याशी ग्रेजुएट या उससे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। 48 प्रत्याशी महज पढ़े लिखे हैं, यानी उनके पास पांचवीं तक का सर्टिफिकेट भी नहीं है। 29 प्रत्याशी पांचवीं पास हैं, 105 प्रत्याशी आठवीं पास हैं, 83 प्रत्याशी दसवीं पास और 93 प्रत्याशी 12वीं पास हैं।
जबकि बाकी के प्रत्याशियों में अधिकांश 12वीं पास हैं। कई 10वीं व आठवीं और 5वीं तक पास हैं। इन प्रत्याशियों में 346 यानी 47 प्रशित प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि 16 प्रतिशत यानी 118 प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति को आयकर विभाग में दर्ज नहीं कराया है। इस बार राजस्थान में वसुंधरा राजे समेत 66 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। यानी 9 प्रतिशत। इससे यह भी साफ है कि राजस्थान की महिलाएं अभी भी घर के अंदर ही रहना पसंद करती हैं।
कुल मिलाकर देखा जाये तो राजस्थान में बनने वाली नई विधानसभा में हर प्रकार के विधायक आने वाले हैं। पढ़ाई के मामले में कई विधायक काफी पीछे होंगे। हालांकि क्राइम के मामले में विधानसभा साफ-सुथरी नजर आ सकती है, क्योंकि एक भी ऐसा विधायक नहीं है, जिस पर 9 से ज्यादा मामले दर्ज हों।












Click it and Unblock the Notifications