सचिन पायलट की टीम ने वीडियो जारी कर किया दावा, हमारे पास है विधायकों का समर्थन

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी संग्राम लगातार बरकरार है। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर सियासी संकट मंडरा रहा है। पार्टी के लिए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मना पाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास पूर्ण बहुमत से कहीं अधिक की संख्या है, लेकिन सचिन पायलट के खेमे ने पार्टी के दावे की पोल खोल दी है। सचिन पायल की टीम ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमे दिखाया गया है कि राजस्थान के विधायक उनके समर्थन में हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : Sachin Pilot खेमे ने समर्थक MLA का वीडियो जारी किया | वनइंडिया हिंदी
    वीडियो में दखे जा सकते हैं 15 विधायक

    वीडियो में दखे जा सकते हैं 15 विधायक

    वीडियो में देखा जा सकता है कि तकरीबन 15 विधायक एक साथ बैठे हैं और ये सभी विधायक सचिन पायलट के खेमे के हैं। राजस्थान में सियासी संकट के मुख्य केंद्र सचिन पायलट ने रविवार को दावा किया था कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है, उनके पास 30 विधयकों का समर्थन है। हालांकि सचिन पायलट की टीम की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमे खुद सचिन पायलट नहीं दिख रहे हैं, लेकिन वीडियो में कुछ विधायकों को जरूर देखा जा सकता है। वीडियो में कांग्रेस विधायक इंदर राज गुर्जर, पीआर मीणा, जीआर खताना, हरीश मीणा और अन्य को देखा जा सकता है। यह वीडियो मानेसर के होटल का बताया जा रहा है, जिसके सचिन पायलट के ऑफिस के विधायक की ओर से जारी किया गया है।

    दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं सचिन पायलट

    दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं सचिन पायलट

    लंबे समय में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीत मतभेद चल रहा था जोकि आखिरकार इस बार खुलकर सामने आ चुका है। सचिन पायलट ने बगावती सुर दिखाते हुए गहलोत सरकार को अल्पमत की सरकार करार दिया है। वह पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। यहां तक कि सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए। सचिन पायलट को मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के आला नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं, इसी कड़ी में एक बार फिर से आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई है और सचिन पायलट से अपील की गई है कि वह वापस लौट आएं।

    कांग्रेस का बहुमत का दावा

    कांग्रेस का बहुमत का दावा

    शुरुआत में कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि सचिन पायलट के पास 16 विधायकों का समर्थन है, लेकिन सोमवार की शाम को पार्टी की ओर से कहा गया कि सचिन पायलट के पास सिर्फ 10-12 विधायकों का समर्थन है। सोमवार की सुबह कांग्रेस के 12 विधायक जयपुर में विधायक दल की बैठक से लापता थे। बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि असोक गहलोत सरकार के पास 106 विधायकों का समर्थन है।
    यहां अहम बात समझना जरूरी है कि राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लिहाजा बहुमत के लिए गहलोत सरकार को 101 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+