मोदी की दिवानगी! फैन्स ने अपने शादी के कार्ड पर छपवायी उनकी फोटो

जयपुर। देश के लोकप्रिय नेता और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के समर्थक और उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। मगर जब से भारतीय जनता पार्टी ने उन्‍हें प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है मानों पूरे देश में नरेन्‍द्र मोदी का नाम की लहर चल पड़ी हो। हर तरफ नमो मंत्र की गूंज है तो कोई मोदी के नाम का टैटू बनवा रहा है। इतना ही नहीं मोदी की फोटो वाली कैप्‍स और टी-शर्ट्स भी अकसर लोगों को पहने हुए देखा जा सकता है।

मगर राजस्‍थान में एक अजीबो-गरीब चीज देखने को मिली जिसने ये साबित कर दिया कि मोदी के समर्थक उन्‍हें किस हद तक प्‍यार करते हैं। जी हां मोदी के प्रशंसक एक कपल ने उनके लिये अपना प्‍यार दिखाने के लिये शादी के कार्ड पर उनकी तस्‍वीर छपवाई है। कार्ड पर भगवान गणेश की के अलावानरेन्‍द्र मोदी की फोटोछपी है। जब इस कपल से ऐसा करने के पीछे के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि नरेन्‍द्र मोदी इस तरह का सम्मान डिजर्व करते हैं।

युवक का नाम अक्षय है और वो नरेन्‍द्र मोदी का बहुत बड़ा फैन है। उसने कहा कि 'मोदी की फोटो अपनी शादी के कार्ड पर छपवाना अच्छा लगा, ये हमारे लिए 'गुड लक' लेकर आएगा। अक्षय ने कहा कि वो एक महान इंसान हैं और हमारे देश के होने वाले प्रधानमंत्री भी। अब मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं या नहीं ये तो लोकसभा चुनावों के बाद ही पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि मोदी के फैन्स उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

स्लाइडर में देख‍िये नरेंद्र मोदी की दीवानगी

शादी के कार्ड पर मोदी

शादी के कार्ड पर मोदी

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राजस्थान में भगवान गणेश की जगह नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापी गई है।

टीशर्ट पर मोदी

नरेंद्र मोदी की तस्वीरें कुछ इस तरह से टीशर्ट पर लगायी जा रही है।

चाय के स्टॉल पर मोदी

तमाम शहरों में नमो टी स्टॉल खुल गये हैं। यह मोदी के दीवाने ही तो हैं।

घर बनाने के ईट पर मोदी

मोदी का नाम घर बनाने के लिये ईट पर भी लिखा जा रहा है।

नरेंद्र मोदी ऑटो पर

नरेंद्र मोदी के पोस्टर ऑटो पर लग चुके हैं।

मोदी के दीवाने

चाय वालों के बाद अब पान वालों ने भी मोदी के नाम को अपनी दुकानों के पोस्टर पर लगा दिया है।

नरेंद्र मोदी का फैन

नरेंद्र मोदी का फैन

मोदी के फैन्स अब रैलियों में बॉडी पेन्ट करवाकर आते हैं, जिस पर नमो नमो लिखा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+