क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बेटे के टिकट को लेकर राहुल गांधी की नाराजगी पर क्या बोले अशोक गहलोत, जानिए

Google Oneindia News

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट दिलाने पर नाराजगी जताई थी। कांग्रेस अध्यक्ष की नाराजगी पर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के दो ऐसे मुख्यमंत्री थे जिनके बेटे को टिकट दिया गया। उनमें पहला नाम मध्य प्रदेश में कमलनाथ तो दूसरा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हैं।

राहुल गांधी की नाराजगी पर क्या बोले अशोक गहलोत?

राहुल गांधी की नाराजगी पर क्या बोले अशोक गहलोत?

दिल्ली पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष हैं, कैंपने के अंदर किस नेता की कहां कमी रही, किस नेता के निर्णय में कहा कमी रही? यह कहने का उन्हें अधिकार है। ऐसे वक्त में जब पोस्टमार्टम हो रहा है तो स्वाभाविक है कि यह कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकार है कि वह कमियां बताएंगे सबको, हम लोगों ने इस पर विचार-विमर्श किए हैं। जो बातें अखबारों में आती हैं, किस संदर्भ में उन्होंने कही हैं, वे संदर्भ खत्म हो जाते हैं। मीडिया में जब संदर्भ से हटकर बात होती है तब उसके अर्थ दूसरे हो जाते हैं उस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।

दो मुख्यमंत्रियों के बेटे को पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

दो मुख्यमंत्रियों के बेटे को पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को पार्टी ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से मैदान में उतारा था। मध्य प्रदेश से नकुलनाथ इकलौते कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने जीत हासिल की है। दूसरी ओर राज्थान में पार्टी ने जोधपुर की लोकसभा सीट से सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मैदान में उतारा था जो कि भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के बेटों को टिकट देने पर नाराजगी जाताई थी।

हार की समीक्षा के लिए दिल्ली आए थे अशोक गहलोत

हार की समीक्षा के लिए दिल्ली आए थे अशोक गहलोत

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए दिल्ली आए हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि पहले भी ऐसा समय आ चुका है, जिसमें हम कमजोर रहे, लेकिन बाद में पार्टी उबरी और सत्ता में भी आई। वहीं राहुल गांधी इस्तीफे के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि वह बात तो वर्किंग कमेटी में सबके सामने आ चुकी है, उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी पर पूरी कमेटी ने एकजुट होकर एक स्वर में उसको रिजेक्ट कर दिया। उनको कहा गया कि आपको ही कमान संभालनी है।

BSP छोड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े नसीमुद्दीन सिद्दीकी का क्या हुआBSP छोड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े नसीमुद्दीन सिद्दीकी का क्या हुआ

यह भी पढ़ें- शोभा डे ने उड़ाया लालू-केजरीवाल का मजाक लेकिन यूजर्स ने उनकी ही लगा दी क्लास

Comments
English summary
Rajasthan CM Ashok Gehlot on Rahul Gandhi reprimanded on CM Son's tickets in elections
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X