रामेश्वर डूडी को भी बनना है राजस्थान का सीएम ?
rajasthan chief minister, assembly election 2018, राजस्थान का सीएम, रामेश्वर डूडी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट
id='top-searched-articles'>
राजस्थान
की जंग जीतने से पहले कांग्रेस फिलहाल अंतरकलह की जंग से लड़ रही है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने अब बेगाने हो रहे हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेता यानी अशोक गहलोत और सचिन पायलट में ही अभी तक रस्साकस्सी चल रही थी। अभी तक केवल दो ही पक्ष मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन नेताओं के बयानों से अब लगता है कि मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। त्रिकोणीय होने के साथ साथ इसमें जाति का तड़का भी लग चुका है। क्योंकि कुर्सी की जंग में रामेश्वर डूडी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। रामेश्वर डूडी जाट जाति से आते हैं। कांग्रेस में जाट समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने की मांग काफी सालों से चलती आ रही है। ऐसे में अब हाईकमान की मुश्किल और बढ़ गई है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>रामेश्वर डूडी ने इससे पहले खुद को सीएम की दौड़ में शामिल नहीं बताया हो लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोग जानते हैं कि सीएम पद को लेकर उनकी हसरते समय-समय पर सामने आती रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर नोखा की जनता से ही कह दिया है कि आप मुझे विधायक बनाइए नंबर वन बनने का रास्ता मुझे खुद पता है। सोशल मीडिया पर रामेश्वर डूडी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई में रामेश्वर डूडी अपना हित तो नहीं देख रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी, इसे लेकर टिकट बंटवारे में भी सचिन पायलट, अशोक गहलोत में अंदरखाने संग्राम मचा हुआ है। दोनों ही कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट दिलवाएं ताकि जीतने के बाद जब विधायक दल के मंडल में बैठक में मुख्यमंत्री को लेकर जो फैसला हो विधायक उनके साथ रहें। अब आखिर फैसला को हाई कमान के हाथ में है। देखना है कि आलाकामन का हाथ किसके सिर पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications